फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विश्वकर्मा प्लांट ने 125 मरीजों को सौंपा निःशुल्क आक्सीजन सिलेंडर

विश्वकर्मा प्लांट ने 125 मरीजों को सौंपा निःशुल्क आक्सीजन सिलेंडर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
टाण्डा। जिले के एक मात्र निजी आक्सीजन प्लांट विश्वकर्मा आक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर कश्मीरिया टाण्डा ने मानवीय आधार पर रविवार को कोविड मरीजों का आक्सीजन सिलेंडर फ्री में रिफिल किया। आधार कार्ड व कोविड की रिपोर्ट दिखाने पर आक्सीजन फ्री में रिफिल किया गया। लगभग 125 मरीजों के परिजनों ने आक्सीजन रिफिल कराया। इसका भुगतान विश्वकर्मा फाउंड्री वर्क्स करेगी।
विज्ञापन
विश्वकर्मा फाउंड्री वर्क्स के मालिक रामप्यारे विश्वकर्मा ने बताया कि आक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर का लाइसेंस उनके पुत्र अनुराग विश्वकर्मा के नाम से है।आक्सीजन की मारामारी को देखते हुए हमने प्रशासन से वार्ता कर कोविड संक्रमित मरीज की रिपोर्ट व चिकित्सक का पर्चा व आधार कॉर्ड दिखाने पर एक सिलेंडर सीधे मरीज के लिए उनके परिजन को दिए जाने का निर्णय लिया है। रविवार को मरीजों के लिए फ्री सिलेंडर रिफिल किया गया। श्री विश्वकर्मा ने वार्ता के दौरान बताया कि सोमवार से भी कोविड पॉजिटिव मरीज को रिपोर्ट दिखाने पर सरकारी रेट पर एक सिलेंडर दिया जाएगा। बताया कि वर्तमान समय मे हमारी कम्पनी का टैंकर जो 20 टन क्षमता का है, उसे सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है।वर्तमान समय मे दूसरे टैंकर के माध्यम से सरकार के आदेश पर आक्सीजन आ रही है। पहले जहां 20 टन आक्सीजन आता था, वहीं अब महज पांच टन आ रहा है। यदि हमारा टैंकर मिल जाए तो जनपद में आक्सीजन की कमी नही होने दी जाएगी। प्लांट पर एक संग्रह अमीन व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डयूटी पर मौजूद हैं। इस बीच विश्वकर्मा फाउंड्री वर्क्स टीम की इस पहल से रविवार को मरीजों को काफी राहत मिली। इस नेक कार्य की बढ़ चढ़कर सराहना भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed