फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बसपा ने दिखाया 2 दर्जन बागियों को बाहर का रास्ता

बसपा ने दिखाया 2 दर्जन बागियों को बाहर का रास्ता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर- बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने तथा अनुशासनहीनता को लेकर 2 दर्जन से अधिक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जोनल कोआर्डिनेटर घनश्याम चंद खरवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि किस संगठन में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। दावा किया कि कुल 41 सीटों में से पार्टी 30 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव को लेकर बसपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ने के मूड में नहीं है। टिकट की घोषणा से लेकर संगठन में एकजुटता का परिचय देने तक में बसपा अभी तक हर मोर्चे पर अपने को अव्वल साबित करती आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार कई तरह की रणनीति के साथ पार्टी समर्थकों के साथ जुटे हैं। मतदाताओं के बीच बसपा प्रमुख मायावती का संदेश लगातार पहुंचाया जा रहा जिससे ज्यादा से ज्यादा पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत तय की जा सके। इस बीच अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने और अनुशासनहीनता केचलते जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार ने 2 दर्जन से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राजभर,तारा कन्नौजिया, पिंटू गौतम, वीरेंद्र उर्फ धीरू, महेंद्र कुमार, संतोष, प्रीति भाष्कर, तारिक जमाल सिद्दीकी, अनीता देवी, रमादेवी, सुनील वर्मा, चक्रवर्ती, बृजेश आजाद, नीलेश कांत दुबे, सुमन पाल, अंजू यादव,सरिता और अमरनाथ बौद्ध आदि शामिल हैं। जोनल कोऑर्डिनेटर ने कहा कि पार्टी सभी 41 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। हम सब 30 से अधिक सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed