फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After sabotage the vehicle blew

तोड़फोड़ के बाद फूंका वाहन

Thu, 10 Mar 2016 10:23 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
After sabotage the vehicle blew
मै‌जिक फूंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 जानकारी के अनुसार बुधवार रात 9 बजे कटेहरी से फत्तेपुर बेलाबाग जाने वाले मार्ग पर एक  मैजिक वाहन तेज गति से कटेहरी की तरफ जा रहा था। बताते हैं कि चालक कुछ सामान लेकर फत्तेपुर गया था। वहां से खाली कर वह लौट रहा था। आशागढ़ गांव के निकट पहुंचा तो वहां सड़क  किनारे कुछ बच्चे खड़े थे।

विज्ञापन


तेज रफ्तार होने के कारण चालक बच्चों को देख पूरी तरह अनियंत्रित हो गया। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इससे वहां मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गुहार लगा दी। पकड़े जाने के भय से चालक गाड़ी को कुछ दूर आगे ले गया। इसके बाद वाहन छोड़कर अंधेरे में भाग गया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर चालक की काफी देर तक आस पास खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद सभी दोबारा वाहन के पास पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद पहले जमकर वाहन में तोड़ फोड़ की फिर उस पर पुआल आदि रखकर आग लगा दी। पुआल की वजह से जल्दी ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धू धू कर कुछ देर में ही वाहन जलने लगा। लगभग 2 घंटे तक वाहन जलता रहा। ग्रामीणों ने मार्ग पर प्रदर्शन भी किया और पुलिस व परिवहन विभाग के रवैये को लेकर नाराजगी भी जतायी। ग्रामीणों का कहना था कि तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे सड़क हादसों पर रोक लगायी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के चलते गांव में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर देररात अकबरपुर फायर ब्रिगेड टीम वहां पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। इससे पहले अहिरौली पुलिस भी सूचना के बाद घटना स्थल पहुंची, लेकिन आस पास पानी न होने के कारण आग पर काबू पाने के प्रयासों को सफलता नहीं मिल पायी।


इस बीच प्रतापपुर गांव निवासी वाहन मालिक अभिमन्यु ने अहिरौली पुलिस को तहरीर देकर आगजनी करने वाले ग्रामीणों के विरुद्घ केस दर्ज करने की मांग की है। एसओ अशोक यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने वाहन में आग लगायी थी। गाड़ी मालिक ने तहरीर दी है। आवश्यक छानबीन अभी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed