{"_id":"5e050bdb8ebc3e87f2539c33","slug":"madhyamic-shiksha-seva-chayan-board-allahabad-news-ald2640483167","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSESSB TGT 2016 : रिजल्ट घोषित, सीधा लिंक यहां","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
UPSESSB TGT 2016 : रिजल्ट घोषित, सीधा लिंक यहां
Fri, 27 Dec 2019 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:06 AM IST
सार
- चयन बोर्ड ने घोषित किया लिखित परीक्षा का परिणाम
- रिजल्ट के साथ बोर्ड ने अंतिम उत्तरकुंजी भी की जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने बृहस्पतिवार को प्रवक्ता कला और प्रवक्ता हिंदी की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। प्रवक्ता कला में 126 और प्रवक्ता हिंदी में 877 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इसके साथ ही चयन बोर्ड ने अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रवक्ता हिंदी में बालक वर्ग में 738 और बालिका वर्ग में 139 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। वहीं, प्रवक्ता कला की परीक्षा में बालक वर्ग में 124 और बालिका वर्ग में 24 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। प्रवक्ता कला वं प्रवक्ता हिंदी की लिखित परीक्षा इस वर्ष एक एवं दो फरवरी को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा के बाद उत्तरकुंजी को वेबसाइट पर प्रदर्शित कर की गई थी और निर्धारित तिथि तक उस पर आपत्तियां मांगी गईं थी। उत्तरकुंजी में संशोधन के बाद चयन बोर्ड ने बृहस्पतिवार को लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी कर दी। चयन बोर्ड के उप सचिव नवन किशोर के अनुसार साक्षात्कार की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
एसएससी ने जारी किए सीएचएसएल अभ्यर्थियों के अंक
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2017 के अभ्यर्थियों के अंतिम अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने 20 दिसंबर को इस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। अब एसएससी ने उन अभ्यर्थियों के अंतिम अंक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं, जो स्किल टेस्ट/अभिलेख सत्यापन में शमिल हुए थे। अभ्यर्थी अपने अंक 25 जनवरी तक एसएससी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
सर्वर पर लोड बढ़ने से पहले करें आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से विज्ञप्ति जारी कर कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2019 के अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण कर लें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आवेदन के आखिरी दिनों में वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है। ऐसे में अभ्यर्थी देर न करें और समय से आवेदन करें।
UPSESSB Result 2016 देखने के लिए यहां क्लिक करें
UPSESSB Interview Schedule देखने के लिए यहां क्लिक करें