फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   film star rishi kapoor came prayagraj in the silver jubili celebration of film karz

 प्रयागराज में फिल्म ‘कर्ज’ की सिल्वर जुबली के जश्न में शरीक हुए थे ऋषि कपूर

Fri, 01 May 2020 12:45 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
film star rishi kapoor came prayagraj in the silver jubili  celebration of film karz
prayagraj news - फोटो : prayagraj
संगमनगरी की माटी ही कुछ ऐसी है कि हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। और यह संयोग ही है कि बाबा पृथ्वीराज कपूर और पिता राजकपूर ही नहीं त्रिवेणी को पूरा करते हुए फिल्म ‘दीवाना’ के नायक ऋषि कपूर का भी यहां आना हुआ। पिता राजकपूर और बाबा पृथ्वीराज कपूर से जुड़ी तमाम यादें तो यहां बिखरी हैं ही। ऋषि कपूर की फिल्म ‘कर्ज’ ने अजंता सिनेमा में जब सिल्वर जुबिली मनाई तो नीतू सिंह और टीना मुनीम के साथ ऋषि कपूर भी यहां आए थे। उस दिन के सभी शो दर्शकों के लिए नि:शुल्क रखे गए थे। हालांकि सुबह दस बजे से स्पेशल शो भी रखा गया था। लेकिन, ऋषि कपूर को आने में देर हो गई थी। वह मार्निंग शो शुरू होने के थोड़ी देर बाद पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने पर फिल्म दोबारा शुरू कराई गई।
विज्ञापन


गीतकार यश मालवीय ने मुताबिक शो के दौरान ऋषि कपूर ने फिल्म के चर्चित गीत ‘ओम शांति ओम’ पर हाल के भीतर ही स्टेज पर डांस भी किया था। इसके लिए उन्होंने युवाओं को भी साथ बुला लिया था। इलाहाबाद प्रवास के दौरान ऋषि कपूर ने संगम पर जाकर अपने बाबा पृथ्वीराज कपूर के लिए तर्पण भी किया था। वह त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हनुमान और सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में दर्शन के लिए भी गए थे।
विज्ञापन


इसी तरह उनके पिता राजकपूर भी एक बार जब रंगमंच के सिलसिले में यहां आए तो क्लाइव रोड वाले बंगले में मधुशाला के रचनाकार हरिवंश राय बच्चन से भी मिलने गए। रात भर कविताओं का दौर चला। बच्चन सुनाते रहे और राजकपूर सुनते रहे। राजकपूर ने थिएटर पैलेस में नाटक किया भी और देखा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगनिर्देशक अनिल रंजन भौमिक कहते हैं, ऋषि कपूर युवा दिलों की धड़कन थे। एक बार कई दोस्तों के साथ कश्मीर जाने का मौका मिला तो हम सभी दोस्त भी गुलमर्ग सहित उन जगहों पर गए जहां पर बॉबी की शूटिंग हुई थी। हमने भी वैसे ही कपड़े पहनकर उन जगहों पर तस्वीरें खिंचवाईं। इलाहाबाद के लिए सुखद यह है कि निर्देशक रंजीत कपूर ने फिल्म ‘चिंटूजी’ बनाई तो उन्होंने कई अभिनेताओं के साथ इलाहाबाद के कलाकार अमिताभ श्रीवास्तव को अवसर दिया था।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा, फिल्म की शूटिंग के दौरान तीन-चार दिनों तक ऋषि कपूर के साथ रहने का मौका मिला। वह जितने अच्छे कलाकार थे, उतने ही व्यवहारकुशल भी। उनका व्यवहार बहुत ही सहज और दोस्ताना रहा। वह अक्सर शॉट के बाद साथ में बैठकर गप्पें लड़ाते थे। फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ में तो उनका नाम ही अकबर इलाहाबादी था।

महाप्राण निराला के प्रपौत्र विवेक निराला ने बताया कि जब पृथ्वीराज कपूर पहली बार निराला से मिलने गए तो निराला ने सुतली से पृथ्वीराज कपूर का सीना नापा और खुश होकर कहा, हां तुम्हारा सीना मेरे बराबर है। निराला रचनात्मक कदकाठी को शारीरिक कदकाठी के साथ ही मापते थे। उनके लिए यह भी एक कसौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed