फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbse revised 10th and 12th Biology paitarn

सीबीएसई ने दसवीं, बारहवीं जीवविज्ञान का पैटर्न बदला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
cbse revised 10th and 12th Biology paitarn
सीबीएसई ने जीवविज्ञान दसवीं,बारहवीं का पैटर्न बदला 0 प्रश्नपत्र में 10 फीसदी केस स्टडी, 20 फीसदी आब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के जीवविज्ञान के प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव किया है। 12वीं के जीवविज्ञान में अब केस स्टडी संबंधित 10 फीसदी प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि 10वीं और 12वीं दोनों में 20 फीसदी वस्तुनिष्ठ (आब्जेक्टिव) प्रश्न शामिल होंगे। इसमें मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न के साथ एक शब्द में उत्तर और खाली स्थान भरने वाले प्रश्न भी शामिल रहेंगे। जीवविज्ञान के शिक्षक अमिताभ सोनी ने बताया कि अब तक 10 फीसदी ही वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते थे। मगर 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे। 2020 में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के सभी विषयों में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को शामिल किया है। इसमें मल्टीपल च्वाइस के साथ एक शब्द में उत्तर देना शामिल है। बोर्ड ने दो और तीन अंकों के लघु उत्तरीय और छह अंकों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किया था। 0 बोर्ड ने नये सत्र में कई विषयों के चैप्टर में भी बदलाव किया है। 12वीं केमेस्ट्री (रसायन विज्ञान)की बात करें तो सॉलिड स्टेट चैप्टर में पी ब्लॉक के 15 ग्रुप टॉपिक पहले 11वीं में पढ़ने होते थे, लेकिन अब इस टॉपिक को 12वीं में डाल दिया गया है। टैगोर पब्लिक स्कूल के केमेस्ट्री के टीचर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि दो साल पहले यह टॉपिक 11वीं में था, लेकिन इस साल इसे 12वीं में कर दिया गया है। भौतिकी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 11वी में गणित अप्लाइड मैथ को शुरू किया जा रहा है। 0 सीबीएसई के निर्देश पर सभी स्कूलों में स्कूल पाठ्यक्रम समिति बनायी है। यह समिति सिलेबस में बदलाव के साथ प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव की जानकारी भी साझा करेंगी। " बोर्ड ने नया पाठ्यक्रम तैयार कर स्कूलों को भेज दिया है। नये पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई होगी। इसके लिए स्कूलों को एक कमेटी बनानी हैं। कोर्स में बदलाव की जानकारी शिक्षक छात्रों को देंगे।" संयम भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed