फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Application started for recruitment of 132 posts of Assistant Professor in ADC

JOB : एडीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सर्वाधिक 21 पद विधि संकाय में

Tue, 29 Nov 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 12:06 AM IST
सार

कॉलेज प्रशासन की ओर से सोमवार को विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 जनवरी है। जबकि आवेदन पत्र की हार्डकॉपी दस जनवरी तक अभ्यर्थी जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
Application started for recruitment of 132 posts of Assistant Professor in ADC
jobs - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में शिक्षक पद पर भर्ती के लिए सोमवार को वेबसाइट पर विज्ञापन जारी किया गया। कॉलेज में कई साल बाद 24 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों पर भर्ती होगी। 

विज्ञापन



कॉलेज प्रशासन की ओर से सोमवार को विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 जनवरी है। जबकि आवेदन पत्र की हार्डकॉपी दस जनवरी तक अभ्यर्थी जमा कर सकेंगे। सामान्य, ओबसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1550 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी और एसटी के लिए आठ सौ रुपये शुल्क निधार्रित है। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

Application started for recruitment of 132 posts of Assistant Professor in ADC
jobs - फोटो : social media

विधि संकाय में सबसे अधिक पद 

24 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों में भर्ती होगी। सबसे अधिक 21 पद विधि संकाय में हैं। प्राचीन इतिहास में 09, वाणिज्य में 16, कंप्यूटर साइंस में 07, रक्षा अध्ययन में 04, अर्थशास्त्र में 06, शिक्षाशास्त्र में 05, अंग्रेजी में 07, भूगोल में 06, हिंदी में 07, गणित में 04, मध्यकालीन इतिहास में 04, संगीत सितार में 01 पद है। संगीत तबला और वोकल में 02-02 पद रिक्त हैं। पेंटिंग, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा में 02-02 पद हैं। भौतिक विज्ञान में 07, राजनीति विज्ञान 05, मनोविज्ञान में 05, संस्कृत में 03, सांख्यिकी में 03 और उर्दू में दो पद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed