फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इस बार प्रयागराज हो सकता है कोऑपरेटिव बैंक का चेयरमैन

इस बार प्रयागराज हो सकता है कोऑपरेटिव बैंक का चेयरमैन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
0 एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्र के लंदन से वापस आने को हो रहा इंंतजार
विज्ञापन
0 चेयरमैन के लिए प्रयागराज मंडल के मंडल मंत्री और कुछ अन्य पदाधिकारियों का नाम सुर्खियों में प्रयागराज। नार्दन रेलवे मल्टी स्टेट प्राइमरी कोऑपरेटिव बैंक के डेलीगेट्स चुनाव में मेंस यूनियन का प्रयागराज मंडल का इस बार प्रदर्शन शानदार रहा। प्रयागराज मंडल से 34 डेलीगेट्स चुने जाने के बाद अब सब की जुबां में यही सवाल है कि बैंक का चेयरमैन किसे बनाया जाएगा। वर्तमान समय बैंक का चेयरमैन लखनऊ मंडल से है, लेकिन इस बार चर्चा यही है कि मेंस यूनियन प्रयागराज मंडल से चुने हुए 22 डेलीगेट्स में से किसी एक को चेयरमैन बना सकती है। इसमें मेंस यूनियन के मंडल मंत्री एवं कुछ अन्य पदाधिकारियों के नाम बीते दो दिन से सुर्खियों में है।
बैंक केचेयरमैन चुने जाने की सारी प्रक्रिया लखनऊ में 12 मई को होगी। चेयरमैन चुने जाने केपूर्व पांच डायरेक्टर प्रयागराज मंडल से , पांच लखनऊ मंडल, तीन मुरादाबाद मंडल से एवं एक डायरेक्टर का चयन रेल इंजन कारखाना वाराणसी से होना है। यह सारी प्रक्रिया ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र की निगरानी में होनी है। अभी शिवगोपाल मिश्र फेडरेशन की एक बैठक में शामिल होने के लिए लंदन गए हुए हैं। एक दो दिन में वह वहां से लौट कर आ जाएंगे। वर्तमान समय नार्दन रेलवे मल्टी स्टेट प्राइमरी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन का दायित्व मेंस यूनियन लखनऊ मंडल के राजेश चौबे के पास है। इस बार राजेश ने डेलीगेट्स का चुनाव नहीं लड़ा है। ऐसे में यह तय है कि चेयरमैन के पद पर किसी नए चेहरे को ही मौका मिलेगा। प्रयागराज से मेंस यूनियन के मंडल मंत्री डीएस यादव ने डेलीगेट्स का चुनाव जीता है। जोनल महामंत्री आरडी यादव के वह पुत्र भी हैं। ऐसे में उनका डायरेक्टर बनना तो तकरीबन तय ही है, चर्चा यह भी है कि उन्हें बाद में चेयरमैन भी बनाया जा सकता है। इस बारे में जोनल महामंत्री आरडी यादव का कहना है कि डायरेक्टर और चेयरमैन कौन बनेगा, अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सभी चुने हुए डेलीगेट्स ही मिलकर इस बारे में निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed