{"_id":"6263cb7a446b9f12e624d424","slug":"allahabad1650707322","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ\/एआरओ मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे 3940 अभ्यर्थी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे 3940 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/समीक्षा अधिकारी (एआरओ) मुख्य परीक्षा 2021 में 3940 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 24, 25 एवं 26 अप्रैल को प्रयागराज, लखनऊ एवं गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में कुल 9 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज के 4 केंद्रों में 1759 अभ्यर्थी, लखनऊ के तीन केंद्रों में 1547 अभ्यर्थी और गाजियाबाद के 2 परीक्षा केंद्रों में 634 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। मुख्य परीक्षा के आधार पर समीक्षा अधिकारी के पदों पर अंतिम चयन होगा, जबकि सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर टाइप टेस्ट के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन