फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गौरव एवं अंकित बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री

गौरव एवं अंकित बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज । जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल की युवा शाखा महानगर युवा उद्योग मंडल की कमान पूर्व एमएलसी सूरज भान करवरिया के पुत्र गौरव करवरिया को सौंपी गई है। व्यापार मंडल ने होटल व्यवसाई गौरव को युवा व्यापार मंडल का महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा मिठाई कारोबारी अंकित गुप्ता को महानगर का महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यह निर्णय बृहस्पतिवार को आयोजित एक बैठक में लिया । व्यापार मंडल के पदाधिकारी अनूप वर्मा ने बताया कि दोनों ही युवा कारोबारियों को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन को मजबूती मिली है। इस अवसर पर गौरव और अंकित को नई जिम्मेदारी मिलने की महानगर अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव,नगर महामंत्री निखिल पांडेय, अनिल दुबे , राजेश केसरवानी,सत्य कुमार त्रिपाठी,तरुण प्रताप सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल मुनीमजी,अवनीश शुक्ला आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed