फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कस्तूरबा विद्यालयों में संविदा भर्ती के लिए आवेदन लेकर भूला शिक्षा विभाग

कस्तूरबा विद्यालयों में संविदा भर्ती के लिए आवेदन लेकर भूला शिक्षा विभाग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में संविदा भर्ती के लिए पिछले साल जून में आवेदन लिए गए थे। इसके तहत प्रयागराज के 20 स्कूलों में शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं अन्य पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया आवेदन लेने के बाद अटकी रह गई।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से 25 जून 2021 को विज्ञापन जारी कर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सत्र 2021-22 के तहत शैक्षिक/शिक्षणेत्तर कर्मियों की मानदेय एवं संविदा भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई थी। प्रयागराज के 20 विद्यालयों में हिंदी विषय में पूर्णकालिक शिक्षिका के 6 पद, गणित में पूर्णकालिक शिक्षिका के 11, विज्ञान में पूर्णकालिक शिक्षिका के 11, सामाजिक विषय में पूर्णकालिक शिक्षिका के दो, कंप्यूटर में अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका के 9, स्काउट गाइड एवं शारीरिक शिक्षा में अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका के 6 और कला क्राफ्ट एवं संगीत/गृह शिल्प में अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका के 5 पद रिक्त थे।
विज्ञापन
इसके अलावा लेखाकार के दो, मुख्य रसोईया के 2, सहायक रसोईया के 6 और चौकीदार के 2 पदों पर भर्ती होनी थी। पूर्णकालिक शिक्षिका, लेखाकार, मुख्य रसोईया एवं सहायक रसोईया के पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। विज्ञापन में यह शर्त भी थी कि पूर्णकालिक शिक्षिका, मुख्य रसोईया, सहायक रसोईया एवं चौकीदार को विद्यालय में रात्रि निवास अनिवार्य रूप से करना होगा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षिक स्टाफ, जैसे पूर्णकालिक शिक्षिका, अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका एवं लेखाकार के पद पर चयन सीधे मेरिट के आधार पर होना था। वहीं, मुख्य रसोईया, सहायक रसोईया, चौकीदार का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना था, लेकिन आवेदन के बाद यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी और भर्ती अभी तक फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed