फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: On the last day, Dr. Richa Singh filed his nomination from City West seat, claims to have got ticket from SP

प्रयागराज : अंतिम दिन शहर पश्चिमी सीट से डॉ. ऋचा सिंह ने किया नामांकन, सपा से टिकट मिलने का किया दावा

Tue, 08 Feb 2022 02:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 08 Feb 2022 02:28 PM IST
सार

इलाहाबाद शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से दो दिन पहले सपा ने जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन अमरनाथ मौर्य के नाम की घोषणा की थी। अमरनाथ ने सोमवार को अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया था। मंगलवार को इसी सीट से सपा नेत्री डॉ. ऋचा सिंह ने पर्चा दाखिल करके सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
Prayagraj: On the last day, Dr. Richa Singh filed his nomination from City West seat, claims to have got ticket from SP
Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करतीं डॉ ऋचा सिंह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

शहर पश्चिमी में सपा टिकट पर ऋचा सिंह ने भी नामांकन कर दिया है। नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को उन्होंने पर्चा भरा। नामांकन फार्म के साथ ऋचा ने चुनाव चिह्न को लेकर पार्टी से मिला पत्र भी लगाया है। जबकि, देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि  पहले ही नामांकन कर चुके अमरनाथ मौर्य से टिकट वापस लिया गया है या नहीं।

विज्ञापन



शहर पश्चिमी से सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी अमरनाथ मौर्य को टिकट दिया है। उन्होंने दो दिन पहले नामांकन भी कर दिया था। मंगलवार को भी उन्होंने चौथे सेट में फार्म भरा। इन्हीं के साथ ऋचा सिंह ने भी नामांकन किया। ऋचा ने सपा से दावेदारी की है। हालांकि , ऋचा सिंह सार्वजनिक तौर पर बयान देने से अभी बच रही हैं।
विज्ञापन



अमरनाथ मौर्या का कहना है कि ऋचा सिंह को टिकट दिए जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। अमरनाथ का यह भी कहना है कि पार्टी नेतृत्व का जो निर्देश होगा, उसका पालन होगा। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने भी ऋचा सिंह को टिकट दिए जाने की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनका कहना है कि अलग-अलग स्तर से ऋचा सिंह को टिकट दिए जाने की बात कही जा रही है लेकिन नेतृत्व की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी कोई सूची भी जारी नहीं की गई है। योगेश का कहना है कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

12 विधानसभा के लिए 231 दावेदार जिले की 12 विधानसभाओं के लिए विभिन्न दलों और निर्दलीय मिलाकर कुल 231 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की संख्या में कमी आ सकती है। आखिरी दिन मंगलवार को 92 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें से कांग्रेस के छह, भाजपा एवं सपा के दो-दो उम्मीदवार भी शामिल हैं। सोमवार तक 139 लोग नामांकन कर चुके थे। सबसे अधिक प्रतापपुर में 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किया हैं। वहीं मेजा में सबसे कम 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

फाफामऊ में 23, सोरांव    में 13,    फूलपुर में 20,    प्रतापपुर में    29,    हंडिया में 17,    मेजा में 11,    करछना में 20,    शहर पश्चिमी में 24,    शहर उत्तरी में 21,    शहर दक्षिणी में 20,    बारा    में 18    तथा कोरांव    में 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मंगलवार को कोरांव से भाजपा के राजमणि कोल तथा सपा के रामदेव निडर ने नामांकन किया। शहर पश्चिमी से सपा से ऋचा सिंह तथा उत्तरी से भाजपा के हर्षवर्धन बाजपेई ने नामांकन किया। कांग्रेस के सभी छह प्रत्याशीे एक साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे।



पार्टी सिंबल पर सोरांव से मनोज पासी,  हंडिया से रीना देवी बिंद, फूलपुर से सिद्धनाथ मौर्या, मेजा से शालिनी द्विवेदी, करछना से रिंकी पटेल, कोरांव से रामकृपाल कोल ने नामांकन किया। आम आदमी पार्टी के लल्लन पासी ने सोरांव, जगरनाथ पटेल ने करछना तथा हरीश चंद्र मिश्रा ने प्रतापपुर से नामांकन किया। देर रात तक प्रशासन से पूरे आंकड़े नहीं मिल पाए थे। ऐसे में आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।  

पिछले चुनाव में भी सपा प्रत्याशी थीं ऋचा 

बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने इसके पहले 2017 में भी शहर पश्चिमी से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह सिद्धार्थनाथ सिंह से करीब 20 हजार मतों से हार गई थीं।


अमरनाथ मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी बताए जा रहे हैं। उनको टिकट मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्याशी बदलने की मांग की जा रही थी। ऋचा सिहं ने भी पार्टी नेतृत्व से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अमरनाथ के साथ का एक फोटो ट्विटर पर डाला था। कैप्शन में लिखा था फर्क साफ है। 



इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव ने कहा कि अभी तक फिलहाल उन्हें शहर पश्चिमी सीट से अमरनाथ मौर्य के प्रत्याशी होने की जानकारी है। ऋचा सिंह को टिकट मिलने की उनको कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल पार्टी का जो फैसला होगा वह मान्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed