{"_id":"61ebb2d58df793030034831b","slug":"allahabad1642836693","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश को लेकर संशय","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश को लेकर संशय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश को लेकर संशय
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू किए जाने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय 24 जनवरी से खुलेगा या नहीं, यह अभी तय नहीं हो सका है। अगर विश्वविद्यालय को 24 जनवरी के बाद भी बंद रखा जाता है तो विश्वविद्यालय में परास्नातक में ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया भी फंसी रहेगी।
कोविड के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय 10 जनवरी से लगातार बंद चल रहा है। विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया भी ठप पड़ी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है, लेकिन परास्नातक में प्रवेश की स्थिति को लेकर संशय बरकरार है। विश्वविद्यालय के साथ इसके सभी विभाग भी बंद पड़े हुए हैं, जबकि परास्नातक में प्रवेश के लिए शुल्क संबंधित विभागों में ही जमा होना है। विश्वविद्यालय को 24 जनवरी के बाद भी बंद रखने का निर्णय लिया जाता है तो परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया फंसी रहेगी वैसे भी कोविड के कारण प्रवेश की प्रक्रिया पहले से ही काफी पिछड़ चुकी है। ऐसे में मौजूदा सत्र की परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन एक-दो दिन में इस मसले पर कोई निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन