प्रयागराज : कोहरे ने विमान और ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो प्रयागराज एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 4.40 घंटे की देरी से पहुंची। मेरठ से प्रयागराज आने वाली संगम एक्सप्रेस भी ढाई घंटे की देरी से सुबह 11 बजे के बाद ही जंक् शन पहुंच सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों देरी से आई। कम दृश्यता होने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले विमान भी देरी से आए। इस दौरान प्रयागराज से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली पांच फ्लाइट निरस्त रही।
इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो प्रयागराज एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 4.40 घंटे की देरी से पहुंची। मेरठ से प्रयागराज आने वाली संगम एक्सप्रेस भी ढाई घंटे की देरी से सुबह 11 बजे के बाद ही जंक् शन पहुंच सकी।
दिल्ली रूट की अन्य प्रमुख ट्रेनों में जयपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रसे 06 घंटे, आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस 5.20 घंटे, पुरुषोत्तम सुपरफास्ट 4.50 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 05 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 6 घंटे, उधमपुर-प्रयागराज 03 घंटे, नई दिल्ली-बनारस 3.30 घंटे लेट रही।
इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें यहां विलंब से पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज आने वाले विमानों की बात करें तो भुवनेश्वर, बंगलुरू, देहरादून, पुणे एवं मुंबई उड़ान बृहस्पतिवार को निरस्त रही।