फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घर से कुछ दूर पर युवती की गला रेत कर हत्या

घर से कुछ दूर पर युवती की गला रेत कर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
बाग में मिला खून से लथपथ शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने का किया विरोध
विज्ञापन
प्रयागराज। हंडिया के पहाड़पुर गांव में हुई सनसनीखेज वारदात में 19 वर्षीय नम्रता यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर से 500 मीटर दूर स्थित बाग में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धारदार हथियार से उसे मौत के घाट उतारा गया। शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। बाद में किसी तरह बहुत समझाने पर लोग शांत हुए। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि रात 12:00 बजे तक नम्रता घर में ही टीवी देख रही थी। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह नींद खुली तो वह घर से गायब मिली। खोजबीन चल ही रही थी कि तभी बाग में शव मिलने की सूचना आई। मौके पर पहुंच कर देखा गया तो लाश उनकी बेटी की थी। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। उनके मुताबिक मृतिका के पास मोबाइल भी नहीं था। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed