{"_id":"5fb37dde8ebc3e9bd646f411","slug":"allahabad1605598686","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे से झुलसी सांसद रीता जोशी की 6 वर्ष की पौत्री किया की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पटाखे से झुलसी सांसद रीता जोशी की 6 वर्ष की पौत्री किया की मौत
सांसद के परिवार के सदस्यों की तस्वीर में पिता मयंक जोशी की गोद में 6 वर्षीय किया
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
प्रयागराज। पटाखे से झुलसी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 वर्षीय पोती किया जोशी का इलाज के दौरान निधन हो गया। किया को चिकित्सकों ने बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन सोमवार रात 2:30 बजे उसकी सांस उखड़ गई। लाडली पौत्री के निधन की खबर मिलते ही सांसद समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उसका अंतिम संस्कार मंगलवार को ही दोपहर बाद गंगा किनारे किया जाएगा।
विज्ञापन
सांसद रीता जोशी के इकलौते बेटे मयंक जोशी दिवाली के अवसर पर अपनी पत्नी रिचा और पुत्री किया के साथ प्रयागराज आए हुए थे। दिवाली मनाने के बाद किया अपनी मां रिचा के साथ पोनप्पा रोड स्थित अपने नाना के आवास पर पहुंची। सोमवार शाम नाना के घर पर किया एवं अन्य बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच वहां किसी ने पटाखा जला दिया। पटाखे की चपेट में किया आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य किया को लेकर एक निजी नर्सिंग होम लेकर भागे। वहां जांच के दौरान पाया गया कि किया तकरीबन 60 फ़ीसदी झुलस गई है। तय हुआ कि उसे मंगलवार की सुबह एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल ले जाया जाएगा। इस दौरान परिवार के तमाम सदस्य रात भर अस्पताल में ही किया की देखरेख में जुटे रहे। रात 2:00 बजे के आसपास उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन 2:30 बजे के आसपास उसकी सांस उखड़ गई। लाडली बिटिया की मौत की खबर मिलते ही घर के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। इस बीच भाजपा नेताओं को यह खबर मिली तो सुबह से ही सांसद रीता जोशी के आवास पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री के निधन पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।