{"_id":"5fa96d6a8ebc3e9be74e4be5","slug":"allahabad1604939114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी दिवाली पर छह दिन सर्वार्थ सिद्धि योग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अबकी दिवाली पर छह दिन सर्वार्थ सिद्धि योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी दिवाली पर छह दिन सर्वार्थ सिद्धि योग
विज्ञापन
क्रासर
वर्षों बाद सर्वार्थ सिद्धि और अमृतसिद्धि योग मिलकर दिवाली के पंच पर्व महोत्सव में
लगाएंगे चार चांद
सौभाग्य और स्मृद्धि का होगा संचार, हर तरह के नए कार्यों की शुरुआत होगी फलदायी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इस बार कोविड-19 के संक्रमण काल में आने वाली दिवाली पर हर कार्य में
सिद्धि और सफलता मिलने के संयोग बन रहे हैं। सोमवार से ग्रहों की दशा अनुकूल रहने से पूरे
छह दिन तक सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि के योग हैं। ऐसे में इस दिवाली पर आपकी हर
मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। समृद्धि और सौभाग्य का संचार करने वाले इस योग की शुरुआत
हो गई है। इसी क्रम में पंच दीप महोत्सव भी धन तेरस से आरंभ हो जाएगा।
17 वर्ष बाद इस दिवाली पर छह दिन पहले से ही सर्वार्थ सिद्धि योग लग गया है। सिद्धि
प्रदायी यह योग अब 14 नवंबर यानी दिवाली तक बना रहेगा। ज्योतिर्विद मां योगेश्वरी
नंदिनी के मुताबिक वर्ष 2003 में दिवाली से पहले सर्वार्थ सिद्धि योग बना था। इससे बाद
दोबारा कोरोना वायरस रूपी इस आपदा काल में यह दुर्लभ योग बना है। ऐसे में थोड़े से
उपायों से लोग इस दिवाली पर अपने जीवन को वैभवशाली और समृद्धशाली बना सकते हैं। ताकि
पूरा वर्ष बाधा रहित और सुखमय बना रहे। वह बताती हैं कि सकारात्मक ऊर्जा से भरे इस
योग में किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। खासतौर से भूमि, भवन, वाहन की
खरीद के साथ ही न उद्यम का श्रीगणेश भी इस योग में सफलता देने वाला होगा। इस योग में
नए कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त में करने से सफलता निश्चित मिलती है। इसी तरह
ज्योतिषाचार्य पं ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक वर्षों बाद अमावस्या से छह दिन पहले से ही
सर्वार्थसिद्धि योग इस दिवाली के पंच पर्व पर चार चांद लगाएगा। धन तेरस के दिन
सर्वार्थ सिद्धि के साथ कुंभ योग की जुगलबंदी खास होगी। इसी तरह 13 नवंबर को सर्वार्थ
सिद्धि और अमृतसिद्धि के साथ प्रीति योग फिर 14 को दिवाली पर भी सर्वसिद्धि के साथ
आयुष्मान और फिर शोभन योग मिलेगा।