फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   दिल्ली की सवेरे वाली फ्लाइट से रवाना हुए 56 यात्री

Prayagraj News: दिल्ली की सवेरे वाली फ्लाइट से रवाना हुए 56 यात्री

Mon, 07 Sep 2020 03:50 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की सवेरे वाली फ्लाइट से रवाना हुए 56 यात्री
हवाई यात्रा - फोटो : PTI
एयर इंडिया की एलाइंस एयर में प्रयागराज से दिल्ली के बीच सुबह के समय फ्लाइट संचालन शुरू कर दिया। सोमवार को सुबह के वक्त दिल्ली के पहले शहर में कुल 56 यात्री प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यहां से उड़ान भरने वालों में कुछ ऐसे यात्री भी रहे जिन्होंने दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट में भी बुकिंग करवा रखी थी।
विज्ञापन


एलाइंस एयर के अफसरों ने कहा कि पहले दिन प्रयागराज से दिल्ली के बीच यात्रियों को रिस्पॉन्स बेहतर रहा, आने वाले दिनों में और भी ज्यादा यात्री मिलने की उम्मीद है। पिछले माह ही एयर इंडिया की एलाइंस एयर ने ऐलान किया था कि वह दिल्ली के लिए सुबह के समय फ्लाइट चलाएगी। सोमवार को पहला दिन होने की वजह से दिल्ली से आने वाली फ्लाइट अपने समय से 5 मिनट पहले ही प्रयागराज में आ गई । इसी तरह प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली उड़ान भी सुबह 9:00 बजे की जगह 8:55 बजे ही यहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन


एलाइंस एयर से सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि रीवा ,कौशांबी, जौनपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों से आकर यहां से फ्लाइट पकड़ी। बता दें कि एलाइंस एयर ने प्रयागराज दिल्ली फ्लाइट की दिल्ली से चेन्नई ,जयपुर , कोचीन ,हैदराबाद समेत कुल 19 शहरों की कनेक्टिविटी दी है। यानी कि अगर किसी यात्री को प्रयागराज से चेन्नई जाना है तो वह एलाइंस एयर से अपनी चेन्नई की टिकट वाया दिल्ली सीधे बुक करवा सकता है और वह उसी दिन कुछ ही घंटों में वहां पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed