फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University News: Allahabad University students' union to wait for restoration

Allahabad University News: इलाहाबाद विवि छात्रसंघ बहाली के लिए करना होगा इंतजार

Mon, 07 Sep 2020 03:14 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University News: Allahabad University students' union to wait for restoration
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ की बहाली के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने कार्यभार संभालते ही छात्रसंघ बहाली का आश्वासन दिया था और इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी, लेकिन अब यह थम गई है। इविवि में जल्द ही स्थायी कुलपति की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन


ऐसे में आने वाले नए कुलपति के लिए छात्रसंघ बहाली का मुद्दा बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। वहीं, छात्रसंघ बहाली के लिए छात्रों का आंदोलन लगतार तेज हो रहा है। इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के कार्यकाल के दौरान छात्रसंघ को समाप्त कर छात्र परिषद के गठन का निर्णय लिया गया था। पहले एकेडमिक कौंसिल और फिर कार्य परिषद ने इस पर अंतिम मुहर भी लगा दी थी।
विज्ञापन


हालांकि छात्र परिषद के चुनाव का इविवि के छात्रों ने बहिष्कार कर दिया था और विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का गठन नहीं हो सका। ऐसे में वर्तमान में विश्वविद्यालय में न तो छात्रसंघ है और न ही छात्र परिषद। जबकि, छात्र समस्याओं से जुड़े तमाम मुद्दे छात्रसंघ के माध्यम से ही विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कुलपति प्रो. हांगलू के इस्तीफा देने के बाद जब प्रो. आरआर तिवारी को कार्यवाहक कुलपति की कमान मिली तो उन्होंने छात्रसंघ बहाली का समर्थन किया और इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया। एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया। तय हुआ कि कमेटी की रिपोर्ट कार्य परिषद की बैठक मेें रखी जाएगी और इसके बाद कार्य परिषद में छात्रसंघ बहाली पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।

कमेटी गठन को छह माह पूरे हो चुके है। कमेटी ने अब तक न तो कोई रिपोर्ट दी और न ही इसके बाद कार्य परिषद की कोई बैठक हुई। इविवि में १७ अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ नया सत्र शुरू हो चुका है। १४ सितंबर से स्नातक अंतिम वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं होनी जा रही हैं, लेकिन छात्रसंघ बहाली पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। छात्रसंघ बहाली को लेकर आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। सितंबर में विश्वविद्यालय में नए कुलपति के आने की उम्मीद है। ऐसे में छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर कार्यवाहक कुलपति ने जो आश्वसन दिया था, उसे पूरा करने का दबाव अब नए कुलपति पर होगा।
  • ‘छात्रसंघ बहाली को लेकर अभी कुछ भी नहीं हो रहा है। कोविड-१९ के कारण परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जा रही हैं। नए सत्र की कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। ऐसे में छात्रसंघ बहाली को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है।’ प्रो. आरआर तिवारी, कार्यवाहक कुलपति, इविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed