फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इनर रिंग रोड परियोजना के चरणबद्ध निर्माण का नया प्रस्ताव

इनर रिंग रोड परियोजना के चरणबद्ध निर्माण का नया प्रस्ताव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
इनर रिंग रोड परियोजना के चरणबद्ध निर्माण का नया प्रस्ताव
विज्ञापन
कोरोना काल में परियोजना पर काम शुरू कराने के लिए प्रथम चरण में 27 किमी लंबी इनर रिंग रोड बनाने का सुझाव केंद्र-राज्य स्तर पर वार्ता के बाद अफसरों ने निकाला परियोजना पर कदम बढ़ाने का रास्ता अनूप ओझा प्रयागराज। संगमनगरी के विकास की सबसे महात्वाकांक्षी इनर रिंग रोड परियोजना पर कोरोना काल में काम शुरू कराने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की बैठक के बाद इस दिशा में नई पहल शुरू हुई है। नए प्रस्ताव के मुताबिक चरणबद्ध तरीकेसे इस परियोजना पर निर्माण आरंभ कराने के लिए कहा गया है, ताकि बजट के अभाव को लेकर कई पेंच न फंसने पाए। चार दिन पहले दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इनर रिंग रोड परियोजना व सिक्स लेन पुल निर्माण की अहम परियोजनाओं को शुरू कराने के लिए चर्चा की थी। इसके बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने पहले तेज कर दी है। अब इनररिंग रोड परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। नए प्रस्ताव के तहत पहले चरण में इनर रिंग रोड को रीवा रोड से नैनी, अरैल, झूंसी व अंदावा के आगे से सहसो बाई पास में मिलाने की योजना बनाई गई है। इस नए प्रस्ताव में प्रथम चरण में 27 किमी इनर रिंग रोड का निर्माण शुरू कराने की बात कही गई है। इसके पीछे अफसरों का मकसद कोरोना काल में बजट की कमी की वजह से इनर रिंग रोड का काम प्रभावित न होने देना है। एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि इससे इनर रिंग रोड पर काम भी आरंभ हो जाएगा और सरकार पर अतिरक्त बोझ भी नहीं पडऩे पाएगा। इसलिए कि इनर रिंग रोड और सिक्स लेन पुल दोनों ही परियोजनाएं बड़े बजट वाली हैं। इनर रिंग रोड पर पांच हजार करोड़ रुपये और सिक्स लेन पुल के निर्माण पर दो हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है। इनर रिंग रोड के दोनों तरफ हरित पट्टïी के विकास के साथ ही नए टाउनशिप भी बसाए जाएंगे। कोट इनर रिंग रोड परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। चरणबद्ध निर्माण कराने से प्ररियोजना के निर्माण का काम प्रभावित नहीं होगा। दूसर चरण में पुलों का निर्माण और बाकी हिस्सा का काम आसानी से कराया जा सकेगा। एके राय, परियोजना निदेशक एनएचएआई। प्वाइंटर --------------- -68 किमी लंबी इनररिंग रोड परियोजना के फेजवाइज निर्माण का प्रस्ताव -27 किमी लंबी इनर रिंग रोड प्रथम चरम में बनाने का तैयार किया गया मसौदा -5000 रुपये की लागत वाली सबसे बड़ी सड़क परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed