फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संगम पर पिंडदान की परंपरा टूटने का खतरा, तर्पण -अर्पण भी होगा प्रभावित

Prayagraj: संगम पर पिंडदान की परंपरा टूटने का खतरा, तर्पण -अर्पण भी होगा प्रभावित

Tue, 29 Dec 2020 08:22 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
संगम पर पिंडदान की परंपरा टूटने का खतरा, तर्पण -अर्पण भी होगा प्रभावित
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दो सितंबर से आरंभ हो रहे पितृपक्ष में अरसा बाद संगम तट पर श्राद्ध की परंपरा इस बार टूटने का खतरा पैदा हो गया है। कोरोना संक्रमण की वजह से गया में पितृपक्ष में श्राद्ध पर रोक लगने के बाद यहां भी पिंडदान न होने की बात कही जा रही है। अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा ने पितृपक्ष में पिंडदान प्रभावित होने की आशंका जताई है। कहा जा रहा है कि सावन में कांवड़ यात्रा के बाद सनातनी संस्कृति की यह दूसरी बड़ी धार्मिक परंपरा टूटेगी।

विज्ञापन

संगम पर पिंडदान की परंपरा टूटने का खतरा, तर्पण -अर्पण भी होगा प्रभावित
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पिंडदान स्थगित होने की दशा में हजारों परिवारों की रोजी रोटी पर असर पड़ने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रथम श्राद्ध प्रयागराज के संगम में और आखिरी पिंडदान गया में करने की मान्यता रही है। कोरोना संक्रमण की वजह से गया में पिंडदान पर रोक के बाद शनिवार को संगमनगरी में भी पितृपक्ष के कर्मकांड स्थगित होने की बात कही जा कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगम पर पिंडदान की परंपरा टूटने का खतरा, तर्पण -अर्पण भी होगा प्रभावित
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पितृपक्ष में संगम की रेती पर पिंडदान के लिए देश ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों से सनातन संस्कृति को मानने वाले आते रहे हैं। पड़ोसी देश नेपाल, इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा से भी लोग अपने पूर्वजों के नाम पर पिंडदान करने के लिए पितृपक्ष में संगम की रेती पर आते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरा टूटने की आशंका है। छह महीने पहले हुए लॉकडाउन के बाद से ही संगम पर धार्मिक परंपराएं और अनुष्ठान प्रभावित हैं।

विज्ञापन

संगम पर पिंडदान की परंपरा टूटने का खतरा, तर्पण -अर्पण भी होगा प्रभावित
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अब कहा जा रहा है कि दो सितंबर से आरंभ हो रहे पितृपक्ष के दौरान यज्ञभूमि संगम में लोग अपने दिवंगत परिजनों यानि पितरों की शांति व मोक्ष के लिए पिंडदान व तर्पण नहीं कर सकेंगे। तीर्थपुरोहित राजमणि तिवारी, सोहन लाल जोशी व विजय शुक्ला के पुलिस की सख्ती की वजह से तीर्थयात्री नहीं आ रहे हैं। घाटों पर पहले से ही सन्नाटा है। अब पितृपक्ष पर रोक लगाने की सुगबुगी शुरू हो गई है। तीर्थपुरोहितों का कहना है कि ऐसा उनकी जानकारी में पहले कभी नहीं हुआ था।

मान्यता के अनुसार दिवंगत पूर्वजों की आत्माओं को मोक्ष व शांति तभी मिलती है, जब उनके वंशज प्रयागराज में गंगा, यमुना, सरस्वती केसंगम पर प्रथम श्राद्ध करते हैं।

 

संगम पर पिंडदान की परंपरा टूटने का खतरा, तर्पण -अर्पण भी होगा प्रभावित
पिंडदान - फोटो : social media

भगवान राम ने भी किया था संगम की रेती पर श्राद्ध


मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान राम भी यहां श्राद्ध करने आए थे। राजा दशरथ को मोक्ष के लिए भगवान राम ने संगम की रेती पर पिंडदान किया था।

संक्रमण फैलने के डर और प्रशासन की सख्ती की वजह से तीर्थयात्री नहीं आ रहे हैं। पितृपक्ष के कर्मकांड सनातनधर्मियों के लिए हर परिवार में अनिवार्य रूप से होते हैं। गया में पिंडदान पर रोक की वजह से यहां भी परंपरा टूटेगी। इसलिए कि जब तक गया में श्राद्ध नहीं होगा, तब तक प्रयाग और काशी में श्राद्ध कर्म पूर्ण नहीं माना जा सकता। मधु चकहा, महामंत्री, अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा, प्रयागराज। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed