फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strictness increased on home quarantine and borders

होम क्वारंटीन और सीमाओं पर सख्ती और बढ़ी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Strictness increased on home quarantine and borders
लॉकडाउन अलीगढ़। यूपी के १५ जिलों में सख्ती और बढऩे के बाद अलीगढ़ में भी सतर्कता  बढ़ती जा रही है। सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है तो होम क्वारंटीन लोगों की  संख्या २० हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात ये है कि इसमें सात हजार  के करीब होम क्वारंटीन से बाहर भी आ चुके हैं। इस अवधि में लगभग २००१५ होम  क्वारंटीन को भेज गए थे, इनमें से ७०६७ लोग इससे बाहर आए हैं। ये सभी  स्वास्थ्य है, इस सुखद परिणाम से जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक  सभी ने राहत की सांस ली है। जिला प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों को सैनिटाइज कराने, वहां पर मलेरिया के  उपचार में काम आने वाल हाइड्राक्सी क्लोरोक्वीन दवा बांटने का निर्देश दिया  है। किसी को भी आने जाने नहीं देने पर फोकस बढ़ा दिया है। जिससे इन गांवों  में किसी तरह का संक्रमण फैलने से रोका जा सके। जिला प्रशासन सभी तरह के  इंतजाम की रोजाना समीक्षा कर रहा है, जिससे किसी भी तरह की कमी को समय से  दूर किया जा सके। तहसील स्तर पर भी हरेक व्यवस्था की गहन समीक्षा कराई जा  रही है। एसडीएम कलक्ट्रेट के कोरोना कंट्रोल रूम में इसकी सूचनाएं दे रहे  हैं। जिला से लेकर तहसील स्तर पर राशन, दवाओं की उपलब्धता, संबंधित  अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था करने, खाना पहुंचने की व्यवस्थाएं मुक्कमल  कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि प्रशासन ने सभी  व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखी है। कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed