{"_id":"5e7e08838ebc3e7754391352","slug":"painter-and-canvas-artist-shivasheesh-sharma-utilising-lock-down-period-with-making-new-painting191","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: घर पर रहकर नई- नई पेंटिंग्स बना रहे चित्रकार शिवाशीष","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अलीगढ़: घर पर रहकर नई- नई पेंटिंग्स बना रहे चित्रकार शिवाशीष
Fri, 27 Mar 2020 07:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
चित्रकार शिवाशीष शर्मा पेंटिंग बनाते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन की अवधि में मशहूर चित्रकार शिवाशीष शर्मा इन दिनों घर पर रहकर नई- नई पेंटिंग्स बना रहे हैं। शिवाशीष बताते हैं कि उनके पास अलीगढ़ तथा दिल्ली के करीब सात पेंटिंग्स के आर्डर हैं जो उन्हें अप्रैल तक देने हैं। उन्हीं पेंटिंग्स को वो तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन पेंटिंग्स के साथ वे कुछ अलग पेंटिंग्स भी बना रहे हैं। वह लाक डाउन में सभी चित्रकारों और कलाकारों को सुझाव देते हैं कि अब सबको यह वक़्त मिला है तो सभी को अपनी कला में निरंतर अभ्यास करना चाहिए ताकि उनकी कला में निखार आये।
विज्ञापन
शिवाशीष भरोसा दिलाते हैं कि 21 दिनों तक अगर कोई भी चित्रकार लगातार अभ्यास करेगा तो निश्चय ही उसकी चित्रकारी में गज़ब का परिवर्तन आएगा।
Trending Videos
चित्रकार शिवाशीष शर्मा की स्वयं की पेंटिंग
- फोटो : AMAR UJALA
चित्रकार शिवाशीष शर्मा की स्वयं की पेंटिंग