फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kae heavy losses of crops , farmers in disaster

फसलों काे भारी नुकसान, आफत में किसान

Mon, 14 Mar 2016 02:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Mon, 14 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kae heavy losses of crops , farmers in disaster
गभाना में शनिवार रात को आई तेज आंधी में गिरा ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
दो दिनों की असमय बारिश से किसान बेहद मायूस हैं। शुक्रवार और शनिवार को अचानक तेज आंधी और ओले पड़ने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। एक अनुमान के अनुसार, गेहूं की करीब 40 और सरसों की 80  प्रतिशत फसलें तबाह हो गईं। पलवल, नोएडा और दिल्ली से अलीगढ़ से जोड़ने वाले इलाकों में अधिक तबाही देखी गई। गभाना में तो तेज आंधी पेड़ और बिजली के ट्रांसफार्मरों तक उखड़ गए।  
विज्ञापन


 टप्पल क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को अचानक आई तेज आंधी अैर ओलों ने तैयार फसलों को तबाह कर दिया। खास तौर से गेहूं की करीब 40 प्रतिशत और सरसों की 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। जट्टारी व टप्पल के बीस से अधिक गांवों से ओलावृष्टि का समाचार है। खेतों में पड़े आलुओं को भी क्षति पहुंची है। तबाही का समाचार मिलने पर रविवार की दोपहर क्षेत्रीय विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने बाजीदपुर, मालव आदि प्रभावित गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन


गभाना में भी शनिवार की रात तेज बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, आलू की फसल को भारी नुक्सान पहुुंचा। इस इलाके में दलहन, तिलहन की फसल के नष्ट हो गई।                  चंडौस और इससे लगते करीब दो दर्जन गांवों के करीब 70 प्रतिशत किसानों की फसलें तबाह हो गईं। खैर के किसानाें पर भी बारिश और तेज आंधी कहर बनकर बरपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों का गणित बिगाड़ दिया है। तेज आंधी से ज्यादातर गेहूं की फसल खेतों में  बिछ गई। मौसम अभी भी सर्द बना हुआ है। जिससे लेकर किसान परेशान हैं। जवां में शनिवार और शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, मटर, लाहा आदि की फसल को नुक्सान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed