फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shivratri

बारिश में भी नहीं डिगी भक्तों की आस्था, बम भोले की गूंज

Fri, 08 Feb 2019 11:39 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 08 Feb 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
shivratri
शिवरा‌त्रि - फोटो : अलीगढ़/ब्यूराो
शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश शहर में भंडारे लगे हैं। भंडारे में लगे डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे हैं। भंडारों में श्रद्धालुओं को खाने पीने से लेकर चिकित्सा तक मुहैया कराई जा रही है। सड़कों पर श्रद्धालु भोले के जयघोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे है। भक्तों के जयघोषों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। शनिवार सुबह हुई बारिश भी भोले की भक्तों की आस्था डिगा न सकी। बारिश में भी भक्त भोले के जयघोष करते हुए जा रहे थे। कांवड़ लाने वाले भक्तों के चेहरों पर थकन का नामोनिशान तक नहीं था। बस धुन थी कि वह गंतव्य पहुंचकर भोले का जलाभिषेक करें।
विज्ञापन

सिद्धपीठ खेरेश्वरधाम समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि महा शिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी है। अभी तक कई दर्जन लोगों ने भंडारे लगाने की भी उनसे अनुमति ली है। भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए लोहे के वैरीकेडिंग लगाए गए हैं। भक्तों की सुरक्षा के लिए करीब 26 सीसी टीवी कैमरे मंदिर में प्रवेश से लेकर बाबा की शिवलिंग तक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडीएम सिटी अवधेश कुमार तिवारी, एसपी सिटी, एडीएम, तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी भी खेरेश्वर धाम पर पहुंचे थे और शनिवार को खुद एसपी ट्रैफिक यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव समिति के भारतेंदु पंडित ने बताया कि मंदिर परिसर में कांवड़ वालों के लिए दवा, फल, दूध आदि की व्यवस्था की गई है। 7 मार्च शाम चार बजे मंदिर परिसर से निकलने वाली शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ठा. उपेंद्र सिंह नीटू करेंगे। 8 मार्च को मंदिर परिसर में शिव विवाह का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed