फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   before the foundation of Aligarh Muslim University, sir syed ahamad khan came to know that Aligarh is the non conducive for epidemic.

डेढ़ सौ साल पहले सर सैयद जानते थे यहां महामारी फैलना है मुश्किल एएमयू की स्थापना से पहले मांस के टुकड़े को लेकर किया था एक प्रयोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
before the foundation of Aligarh Muslim University, sir syed ahamad khan came to know that Aligarh is the non conducive for epidemic.
डॉक्टर राहत अबरार एएमयू इतिहास के मामलों के जानकार - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का वह फैसला भी याद आता है जब उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना करने के लिए अलीगढ़ शहर को चुना था। आज से करीब डेढ़ सौ वर्ष पहले उन्होंने अपने किए गए एक प्रयोग के दौरान यह पाया था कि अलीगढ़ का वातावरण संक्रमण के लिए सबसे कम अनुकूल है। यानि कि यहां पर किसी भी संक्रामक रोग के फैलने की संभावना सबसे कम है। एएमयू इतिहास मामलों के जानकार डॉक्टर राहत अबरार कहते हैं कि उस समय उन्होंने एक मांस का टुकड़ा लेकर यहां रखा था और यह पाया कि वह सबसे अधिक अवधि तक सही रह पाया था। जबकि दिल्ली और अन्य शहरों में संक्रामक रोग फैलने की संभावना अधिक पाई गई थी। मौजूदा हालात में सर सैयद का फैसला और किया गया प्रयोग एक बार फिर चर्चा में है। डॉ. अबरार कहते हैं कि इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते एक बार फिर से महामारी की स्थिति बनी हुई है। अभी तक अलीगढ़ में या अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले किसी भी छात्र को कोरोना से संक्रमित होने का कोई मामला नहीं पाया गया है। जबकि थोड़ी दूरी पर ही नोएडा और दिल्ली में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे हालात में सर सैयद अहमद की दूरदर्शिता को बखूबी समझा जा सकता है। सर सैयद एक जगह लिखते हैं की गंगा और यमुना के बीच में यह जगह न सिर्फ कृषि के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी है बल्कि प्रवास करने के लिहाज से भी बहुत अच्छी है।
विज्ञापन

before the foundation of Aligarh Muslim University, sir syed ahamad khan came to know that Aligarh is the non conducive for epidemic.
सर सैयद अहमद खान संस्थापक एएमयू - फोटो : AMAR UJALA
सर सैयद अहमद खान संस्थापक एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed