फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अतरौली से संदीप, बरौली से जयवीर को टिकट, शहर के प्रत्याशी का इंतजार

अतरौली से संदीप, बरौली से जयवीर को टिकट, शहर के प्रत्याशी का इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
हेडिंग...
विज्ञापन
अतरौली से संदीप, बरौली से जयवीर को टिकट, शहर के प्रत्याशी का इंतजार सबहेड... जनपद के छह विधान सभा सीटों के भाजपा उम्मीदवार घोषित प्वाइंटर... छह प्रत्याशियों में पांच वर्तमान विधायक एवं एक एमएलसी अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह को पुन: अतरौली विधान सभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पौत्र एवं एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के पुत्र हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह बरौली विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को जिले की सात में से छह विधान सभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। शहर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अतरौली विधान सभा क्षेत्र से संदीप सिंह, बरौली विधान सभा क्षेत्र से एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, कोल विधान सभा क्षेत्र से अनिल पाराशर, छर्रा विधान सभा क्षेत्र से रविंद्रपाल सिंह, इगलास विधान सभा क्षेत्र से राजकुमार सहयोगी और खैर विधानसभा क्षेत्र से अनूप प्रधान वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया गया है। शहर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी की अभी घोषणा नहीं हुई है। राज्यमंत्री संदीप सिंह, अनिल पाराशर, रविंद्रपाल सिंह और अनूप प्रधान २०१७ में भी भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। इगलास विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी उपचुनाव में निर्वाचित हुए थे। सभी विधायकों को दूसरी बार मौका दिया गया है। बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह अभी अस्वस्थ हैं। वह अपने पौत्र अजय सिंह के लिए प्रयास कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने अजय सिंह के बदले पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed