{"_id":"61e2c5678e9a903be164626b","slug":"aligarh1642251623","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिष्ठित अतरौली सीट पर रहती है देश की नजर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रतिष्ठित अतरौली सीट पर रहती है देश की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग...
विज्ञापन
प्रतिष्ठित अतरौली सीट पर रहती है देश की नजर
सबहेड...
कल्याण के गढ़ में दूसरी बार उनके पौत्र संदीप भाजपा प्रत्याशी
प्वाइंटर...
दस बार कल्याण एवं दो बार प्रेमलता हुई हैं निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के नायक स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह लगातार दूसरी बार अतरौली से भाजपा के प्रत्याशी हैं। पिछली बार विधायक निर्वाचित होने के बाद प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बने थे। इस प्रतिष्ठित सीट पर देश की नजर रहती है।
स्व. कल्याण का गढ़ हैं अतरौली
गांव मढ़ौली निवासी कल्याण सिंह पहली बार १९६७ में जनसंघ के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। १९६९, १९७४,१९७७, १९८५, १९८९, १९९१, १९९३, १९९६ और २००२ में विधायक निर्वाचित हुए। अतरौली से निकलकर प्रदेश एवं देश की राजनीति में छा गए। दो बार मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल बने। उनकी पुत्रवधु प्रेमलता वर्मा दो बार यहां से विधायक निर्वाचित हुईं। २०१२ में सपा के वीरेश यादव ने कल्याण सिंह का गढ़ ढहाया था। किंतु २०१७ में पुन: अतरौली विधान सभा सीट कल्याण सिंह की झोली में आ गई। उनके पौत्र संदीप सिंह विधायक निर्वाचित हुए और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनें। भाजपा ही नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों के लिए भी अतरौली विधान सभा क्षेत्र हमेशा महत्वपूर्ण रही है। यहां की जय-पराजय का संदेश बहुत दूर तक जाता है।
--
पहली बार कल्याण सिंह के बगैर चुनाव
पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। यह पहला मौका होगा जब कल्याण सिंह की अनुपस्थिति में उनके परिवार के सदस्य विधान सभा का चुनाव लड़ेंगे। संदीप सिंह के पिता राजवीर सिंह राजू भैया एटा से सांसद है।
विज्ञापन
--
२६ वर्ष की उम्र में संदीप पहली बार बने थे विधायक
अलीगढ़। वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह २६ वर्ष की उम्र में पहली बार विधायक बने थे। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक एवं ब्रिटेन से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। राज्यमंत्री के साथ ही हापुड़ जनपद में प्रभारी मंत्री हैं। चार भाई-बहनों में संदीप सिंह सबसे बड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन