{"_id":"613ca3c68ebc3e327f5ea7d1","slug":"aligarh1631364038","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू पूर्व छात्रों ने प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियों के लिए एप तैयार किया\n\n पूरी तरह निशुल्क होगा यह एप मॉक टेस्ट और इंटरएक्टिव लर्निंग में सहायता देगा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू पूर्व छात्रों ने प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियों के लिए एप तैयार किया पूरी तरह निशुल्क होगा यह एप मॉक टेस्ट और इंटरएक्टिव लर्निंग में सहायता देगा
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो पूर्व छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एक मोबाइल एप विकसित किया है। यह पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन
इस एप के माध्यम से प्रवेश परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलेगी। वहीं गत वर्षो की प्रवेश परीक्षा में आए हुए प्रश्न पत्र भी परीक्षार्थियों को उपलब्ध हो सकेंगे। पूर्व छात्र मलिक जुनैद राशिद ने 2019 में विश्वविद्यालय से एमएससी परीक्षा पास की थी। जबकि अरीब अहमद ने 2016 में बीटेक की परीक्षा पास की थी।
एंट्रेंस ली नाम से बनाया गया यह मोबाइल एप पिछले वर्ष के प्रश्नों को क्विज़ रूप में हल करने में मदद करता है। परीक्षार्थी स्वयं अपने प्रदर्शन का निरीक्षण कर सकते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए रणनीति भी बना सकते हैं। इस एप के माध्यम से बीटेक, बीए ऑनर्स, बी कॉम, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (सिविल), बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल), बीएड, बीएससी ऑनर्स, बीएएलएलबी, कक्षा 6, कक्षा 9 सहित अन्य 18 प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा कक्षा 11 (विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग) एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमबीए और एमएससी के भी प्रश्न पत्र इस एप में मौजूद हैं। जुनैद राशिद और अरीब अहमद ने कहा कि यह एप इंटर्नशिप टेस्ट पेपर तक पहुंच प्रदान करता है। इसके माध्यम से परीक्षा में सफलता के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास भी किया जा सकता है।
यह एप खासतौर से उन परीक्षार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा जो महामारी के चलते ऑफलाइन क्लासेज में नहीं जा सके हैं।
उन्होंने कहा कि छात्र किताबों में हल किए गए प्रश्न पत्रों को खोजने के बजाय इस मोबाइल एप का उपयोग कर सकते हैं और परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
इसमें विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा मॉडल टेस्ट पेपर तैयार किया गया है। इंटरएक्टिव लर्निंग का तरीका जिसमें अपनाया गया है जिससे अभ्यास में आसानी हो जाती है।
एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद परीक्षार्थी अपना शुरुआती विवरण दर्ज करके साइन अप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन