अलीगढ़। अजमल खन तिब्बिया कॉलेज की नवनियुक्त प्रिंसिपल प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम और यूनानी मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रोफेसर एफ एस शीरानी का स्वागत किया गया।
प्रिंसिपल प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम ने कहा कि अच्छे परिणाम के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर प्रोफेसर वामिका मीन, प्रोफेसर अनवर, डा. मोहम्मद मोहसिन, डॉ. काजी जैद, प्रोफेसर आशिया, प्रोफेसर रूबी अंजुम, डॉ. अब्दुल अजीज, डॉ. शोएब, डॉ. सना, डॉ. अजीज, प्रोसेसर इकबाल, डॉ. नाहिद, प्रोफेसर नदीम, प्रोफेसर सफदर अशरफ, प्रोफेसर बीडी खान, प्रोफेसर तबस्सुम लताफत, डॉ. नात अहमद, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इमरान, जावेद आदि मौजूद थे।