फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा नेता कृष्णा गुप्ता और मृदुला ने अदालत में समर्पण किया 1993 में सासनी गेट आगरा रोड पर जाम लगाने, प्रदर्शन के मामले में जारी हुए थे वारंट

भाजपा नेता कृष्णा गुप्ता और मृदुला ने अदालत में समर्पण किया 1993 में सासनी गेट आगरा रोड पर जाम लगाने, प्रदर्शन के मामले में जारी हुए थे वारंट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। सड़क पर जाम लगाने और प्रदर्शन करने के 28 साल पुराने मामले में मंगलवार को भाजपा नेता कृष्ण गुप्ता और मृदुला ने अदालत में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
इनके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। कुछ घंटे न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली जिसके बाद इनको रिहा कर दिया गया। कृष्णा गुप्ता और मृदुला की ओर से अदालत में पैरवी करने वाले अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर बृजेश सिंह और अभियोजन से एडीजीसी रामकुमार ने बताया कि यह मामला 1993 का है। सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड पर कुछ लोगों ने जाम लगाया था।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस से हाथापाई हो गई। भीड़ ने पथराव कर वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले थे। इस घटना में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी मामले में कुछ दिन पहले अधिवक्ता पूनम बजाज ने भी अदालत में सरेंडर किया था। मंगलवार को कृष्णा गुप्ता और मृदुला ने भी अदालत में सरेंडर किया। कुछ देर न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद अदालत ने इनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद इन को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed