{"_id":"612386e68ebc3e7f4c6b3ff9","slug":"aligarh1629718246","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी : अमित शाह
विज्ञापन
अलीगढ़। गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए अतरौली पहुंचे। पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबूजी (कल्याण सिंह) से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। बाबू जी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीबों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर गति एवं दिशा दी। प्रदेश का विकास किया। उन्होंने अपने कार्यों की गहरी छाप छोड़ी है। बाबू जी के जाने से भाजपा में जो रिक्तता आई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबू जी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नही थे। परंतु उनको उनके उम्र के साथ साथ युवाओं का भी साथ छ मिला। वह हमेशा भाजपा के प्रेरणा श्रोत रहेंगे।