फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विवेक बंसल पहुंचे स्टेडियम, कल्याण को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

विवेक बंसल पहुंचे स्टेडियम, कल्याण को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 03:19 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए रामघाट रोड स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कांग्रेसी नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल स्टेडियम पहुंचकर स्वर्गीय कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह राजनीति के पितामह थे।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पर पहुंच कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शेर पाल सिंह सरिता, धर्मेंद्र लोधी , मुकीम गाज़ी गौरव सविता साथ रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य रही और पूर्व महासचिव रूही जुबेरी और कांग्रेस नेता विनोद पांडे ने भी स्टेडियम पहुंचकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed