फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी

सपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबुद्दीन अब्बासी के नेतृत्व में शहर के शहंशाह बाद क्षेत्र से 1 दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए ।
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता नबी हसन की पहल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल की मौजूदगी में इन लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी कांग्रेस कार्यालय पर हुए एक कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होने वाले इन महिलाओं और पुरुषों का स्वागत किया गया। विवेक बंसल ने कहा कि आप लोग आज कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं ये बहुत ही ख़ुशी की बात है। आप जैसे निष्ठावान लोगों से हमारे साथ रहने से हमारे सभी साथियों में नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में फरजाना बेगम, इशरत बेगम, ज़रीना बेगम, गुडिया बेगम, खुशनुमा, आले हसन, समीर खान, राजू खान, युसूफ अली, रऊफ खान, अफसर खान, इस्लाम मुल्लाजी, वसीम भाई, अकरम भाई, यूसुफ आदि शामिल थे। इस अवसर पर आमिल हुसैन, ज़फरुद्दीन गददी, शाहिद शेख़, अंकुर मित्तल, शकील खान आदि मौजूद थे I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed