फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला पार्षद से बाइक सवारों ने पर्स लूटने की कोशिश की

महिला पार्षद से बाइक सवारों ने पर्स लूटने की कोशिश की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र में शनिवार की रात को बाइक सवार बदमाशों ने महिला पार्षद से पर्स लूटने का प्रयास किया। पार्षद के प्रतिरोध और लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
गांधीनगर की रहने वाली अलका गुप्ता नगर निगम के वार्ड संख्या 33 से पार्षद हैं। अलका गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार की रात को अपने पति योगेश कुमार वार्ष्णेय के साथ अपने एक रिश्तेदार के यहां पर अवंतिका कॉलोनी में गए थे।
विज्ञापन
दोनों रात 10:45 पर एक्टिवा स्कूटर से लौट रहे थे। किशनपुर चौराहे पर एक फूड स्टॉल से खाना पैक कराने के लिए वह थोड़ी देर वहां पर रुके। इस दौरान विपरीत दिशा से बुलेट मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए और अलका गुप्ता के पास जो पर्स था उसे छीन कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्स का एक हिस्सा अलका गुप्ता ने पकड़ रखा था। बदमाशों में उनसे छीना छपटी की लेकिन वह पर्स नहीं छीन पाए। इस बीच मौके पर भीड़ भी इकट्ठा होने लगी। बदमाश कुछ दूर तक अलका गुप्ता को खींचते हुए ले गए। लेकिन जब देखा कि वह पर्स को अपने कब्जे में नहीं कर पा रहे हैं तो वह फरार हो गए। पार्षद के मुंह, नाक और पैर पैर में चोट लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed