फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किशनपुर में जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने कांग्रेसियों से गुहार की

किशनपुर में जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने कांग्रेसियों से गुहार की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। शहर के वार्ड 24 के अंतर्गत किशनपुर क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर लगे हुए बिजली ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने कांग्रेसी नेताओं से गुहार की।
विज्ञापन
साथ ही वहां के नागरिकों ने क्षेत्रीय पार्षद विमलेश देवी के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और स्थिथि का जायज़ा लिया। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग के क्षेत्रीय एसडीओ और अवर अभियंता वहां पहुंचे। उन्होंने नागरिकों से कहा कि आप लोगों की इन समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र करवाया जायेगा I उसके बाद विवेक बंसल ने सड़कों व् जलभराव की समस्या के लिये नगर निगम के अधिकारियों से भी वार्ता की और कहा कि यदि इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर नहीं हुआ तो मैं स्वयं क्षेत्र की जनता के साथ धरने पर बैठुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन में पार्षद पति बिजेंद्र सिंह बघेल, कृष्णा बहन, मौजीराम दारोगा , योगेन्द्र बघेल, सोनू बघेल, रामेश्वर दयाल सविता, साबिर अहमद, अनवार अहमद आदि उपस्थित थे I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed