{"_id":"60c1c9128ebc3e817565f3df","slug":"aligarh1623312658","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को न दें मोबाइल, दें तो नजर रखें","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी का कहना है कि छोटी उम्र की लड़कियों को मोबाइल न दें, अगर दें तो उन पर नजर रखें कि किससे बात कर रही हैं।
विज्ञापन
मीना कुमारी ने यह विवादित बयान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की सुनवाई के बाद दिया। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का एक कारण मोबाइल भी है। माता-पिता को सोचना चाहिए कि लड़की के हाथ में 20 हजार का मोबाइल कहां से आया है, जबकि वह स्वयं मजदूरी कर मुश्किल से कुछ पैसे कमाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस तरह के केस आते रहते हैं। कई लड़कियां घर से भाग कर शादी कर लेती हैं। मोबाइल के फायदे और नुकसान दोनों हैं। मां को देखना चाहिए कि उनकी लड़की मोबाइल पर किस से बात कर रही है। डेढ़-दो महीने पहले लखनऊ में एक बैठक हुई थी। उसमें पुलिस विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा था कि अभिभावकों को जागरूक करें कि लड़कियों को मोबाइल दे तो नजर रखें। समाज को भी गंभीर होना पड़ेगा। लड़कियां घंटों मोबाइल पर बातचीत करती हैं और लड़के के साथ घर से भाग जाती है। मीना कुमारी का विवादित बयान सार्वजनिक होने के बाद उनकी आलोचना भी शुरू हो गई है। बाद में मीना कुमारी का भी सुर बदल गया है। उनका कहना है कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। मेरे कहने का तात्पर्य यह था कि मोबाइल को चेक करते रहे। उनके पास ऐसे केस आए थे। एक लड़की, लड़के के साथ भाग गई थी। मेरे ससुराल के पास के लोग हैं। लड़की की मां को समझाने की कोशिश कर रही थी परिवार वाले नजर रखते तो ऐसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।