फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर मिलन समारोह चारों धर्मो के धर्मगुरुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया

प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर मिलन समारोह चारों धर्मो के धर्मगुरुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रभु  यीशु मसीह  के पुनर्जीवित  होने की खुशी में बन्नादेवी जीटी रोड स्थित लुइजा  सोल्स स्कूल में ईस्टर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ईस्टर मिलन समारोह ईसाई समाज की तरफ से आयोजित किया गया। इसके संयोजक फादर जोनाथन लाल, फादर युसूफ पास्टर अमित ओस्मंड,दास पास्टर हबील ज्ञान थे। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई चारों समाज के लोगों ने यही संदेश दिया कि प्रभु यीशु मसीह ने सारे जगत से प्रेम किया और हमारे लिए अपनी जान कुर्बान की। तीसरे दिन मुर्दों में से जी उठे। वह जिंदा खुदा आज भी जिंदा है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि प्रभु यीशु ने जगत से प्रेम किया दीन दुखियों से प्रेम किया इंग्राम इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एसएन सिंह ने परमेश्वर के जीवित होने का संदेश दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइबल के आयतों का हवाला देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्योराज जीवन ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने कहा मेरे पास आओ मैं तुम्हें विश्राम दूंगा। लीना कुमार ने भी प्रभु यीशु मसीह के बारे में बताया कि हमारे प्रभु यीशु मसीह ने सब को माफ किया और हमें भी माफ करना चाहिए। इस मौके पर मिस्टर ओस्मंड चार्ल्स, विसेंट जोएल, बाबा, योगेश मसीह, आशीष पौल, मोहित नागाइच, अलका लाल, आइज़क, नेलसन, सरदर मुकेश सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी गुलजार अहमद, मुफ़्ती जाहिद अहमद, पंडित कृष्णा, सरदर भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed