{"_id":"606dbaae8ebc3edbfe58f0e3","slug":"aligarh1617803950","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मगुरु नरसिंहानंद के बयान की निंदा की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
धर्मगुरु नरसिंहानंद के बयान की निंदा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि धर्मगुरु नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा साहब के ऊपर जो अशोभनीय ब्यान दिया है, वह उसकी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये कितने आशचर्य की बात है कि जो धर्मगुरु अपने अनुयाइयों को दूसरे धर्मों का सम्मान करने का संदेश देते हैं उन्हीं में से एक धर्मगुरु ऐसा निंदनीय बयान दे रहा है। इस बयान से समाज में सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हुआ है। समाज के प्रगतिशील नागरिकों को इस प्रकार की भड़काऊ बयान बाजी से रोकने के लिए काम करने की आवश्यकता है। हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है,जहां पर सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है।
विज्ञापन