फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हमको भी मानो फ्रंटलाइन वर्कर, टीकाकरण में दो प्राथमिकता पेट्रोल पंप के सेल्समैन और सिलेंडर घरों तक पहुंचाने वाले हॉकर ने पत्र लिखकर सरकार से की गुहार

हमको भी मानो फ्रंटलाइन वर्कर, टीकाकरण में दो प्राथमिकता पेट्रोल पंप के सेल्समैन और सिलेंडर घरों तक पहुंचाने वाले हॉकर ने पत्र लिखकर सरकार से की गुहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
हमको भी मानो फ्रंटलाइन वर्कर, टीकाकरण में दो प्राथमिकता

पेट्रोल पंप के सेल्समैन और सिलेंडर घरों तक पहुंचाने वाले हॉकर ने पत्र लिखकर सरकार से की गुहार
दीपक यादव पेट्रोल पंप संचालक - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। शहर में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन और घर-घर तक गैस पहुंचाने वाले हॉकर ने भी मांग की है कि हमें भी फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा वहां के खाद्य मंत्रालय के प्रधान सचिव द्वारा स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को लिखे गए पत्र का हवाला दिया है। सेल्समैन और गैस सिलेंडर घर घर पहुंचाने वाले हॉकर ने इस मांग को प्रदेश सरकार तक पत्र लिखकर पहुंचाया है।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि हम लोग जनता के सीधे संपर्क में आते हैं। जिन लोगों के संपर्क में आते हैं उनके स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति का भी पता नहीं होता है । इनकी सेवाएं भी आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में ही आती हैं और उन सेवाओं की उपलब्धता कराने में निचले स्तर के इस स्टाफ की सबसे अहम भूमिका है। इसलिए इनको भी फ्रंटलाइन स्टाफ का दर्जा देते हुए वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन लगातार अपनी ड्यूटी करते हैं। इस दौरान वह सुरक्षा उपायों का पालन करते हैं लेकिन उनको भी फ्रंटलाइन स्टाफ माना जाना चाहिए और सरकार से प्राप्त बीमा व अन्य सुविधा संबंधी लाभ मिलना चाहिए
- दीपक यादव, पेट्रोल पंप संचालक हम दूर रहकर पेट्रोल नहीं डाल सकते और ग्राहक भी पेट्रोल लेते समय वाहन छोड़कर नहीं जा सकता इसलिए हमको भी कोरोना वॉरियर्स मानकर फ्रंटलाइन स्टाफ का दर्जा मिलना चाहिए -टीटू कुमार, सेल्समैन फ्रंटलाइन स्टाफ के संबंध में प्रदेश सरकार की तरफ से निर्देश जारी किए गए तय किया गया है कि कौन फ्रंटलाइन स्टाफ में शामिल रहेगा । इसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व निजी अस्पतालों में कार्यरत डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट, दर्जा चार कर्मी, लैब टेक्नीशियन, क्लेरिकल स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर शामिल है। अगर सरकार की तरफ से और कोई निर्देश फ्रंटलाइन स्टाफ के संबंध में आता है तो उनको भी शामिल किया जाएगा। - डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, नोडल अधिकारी कोविड-19 नियंत्रण

हमको भी मानो फ्रंटलाइन वर्कर, टीकाकरण में दो प्राथमिकता

पेट्रोल पंप के सेल्समैन और सिलेंडर घरों तक पहुंचाने वाले हॉकर ने पत्र लिखकर सरकार से की गुहार
टीटू कुमार पेट्रोल सेल्समैन - फोटो : Amar Ujala
टीटू कुमार पेट्रोल सेल्समैन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed