{"_id":"606b0f298ebc3e8d2c6323f5","slug":"aligarh1617628969","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की दूसरी लहर एएमयू पहुंची, 3 छात्र संक्रमित\n\nप्रभावित छात्रों की बोर्ड परीक्षा रोकी, छात्रावासों में रह रहे छात्रों से घर जाने की अपील की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोविड-19 की दूसरी लहर एएमयू पहुंची, 3 छात्र संक्रमित प्रभावित छात्रों की बोर्ड परीक्षा रोकी, छात्रावासों में रह रहे छात्रों से घर जाने की अपील की
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कक्षा 12 के 3 छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद बोर्ड परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए छात्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तक पहुंच गई है। विश्वविद्यालय के तीन छात्र संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई है।
विज्ञापन
महामारी से निपटने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को इस संबंध में आवासीय हॉल के सभी प्रोवोस्ट की बैठक बुलाई गई। जिसमें सभी छात्रों से अपने अपने घर चले जाने की अपील की गई है।
एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि विश्वविद्यालय के अल्लामा इकबाल हॉल में प्लस टू कक्षा 12 के छात्र रहते हैं।
इस हॉल के तीन छात्र संक्रमित पाए गए। इसके बाद इनको बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने से रोक दिया गया।
इनको आवश्यक और निर्धारित उपचार की प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई। इन छात्रों की कक्षा 12 की बोर्ड की परीक्षा कंपार्टमेंट परीक्षा के रूप में होगी ।
प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले सभी छात्रों की जांच होती है। उसी जांच में इन छात्रों के संक्रमित होने का पता लगा था। उन्होंने बताया कि सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवासीय हॉल की प्रोवोस्ट की बैठक हुई। इसमें सभी ने बताया कि आवासीय होल की क्षमता के 15 फ़ीसदी छात्र अभी हॉल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तय किया गया कि सभी छात्रों से अपील की जाए वह अपने अपने घरों को चले जाएं। कहीं ऐसा न हो कि बाद में और जटिल स्थिति बन जाए जिससे आने जाने के साधन भी उपलब्ध न हो सकें।
क्योंकि पिछली बार यही हुआ था अचानक ऐसी स्थिति बनी कि आने जाने के साधन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।
....
एएमयू ने नोटिस जारी किया, बाहरी लोगों का परिसर में प्रवेश बंद
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने देश में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के बाहर के लोगों और विक्रेताओं को परिसर में अनुमति प्रदान न करने का निर्णय लिया है।
साथ ही अपने सभी कार्यालयों, स्कूलों, पुस्तकालयों, विभागों, केंद्रों और आवासीय हालों में सभी को मास्क पहनने और एक दूसरे से उचित दूरी रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक नोटिस भी जारी किया गया है।
आदेश में यह भी सुझाव दिया गया है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी विश्वविद्यालय कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी चिकित्सा दिशानिर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगाया जाना चाहिए।
इसके अलावा सभी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग और स्वच्छता के उपाय करने के साथ ही हाथ धोने के बन्दोबस्त के लिये भी निर्देशित किया गया है।
कक्षा 12 के छात्रों ने ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दे रहे 3 छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को अन्य छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से करवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय के अल्लामा इकबाल हॉल में रहने वाले छात्र इस समय कक्षा 12 की बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। महामारी की दूसरी लहर के दौरान परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सभी छात्रों की जांच हो रही थी। इसमें तीन छात्र संक्रमित पाए गए। इसके बाद अन्य छात्रों में भी अफरा तफरी मच गई है।
सोमवार को छात्रों का एक समूह प्रॉक्टर ऑफिस पर पहुंचा और प्रदर्शन किया।
छात्रों की मांग थी या तो विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी जिम्मेदारी ले या फिर परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से लेने की व्यवस्था करे।
छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने फॉर्म भरते समय अभिभावकों से इस बात की स्वीकृति ले ली थी कि अगर छात्र को संक्रमण या कोई समस्या हुई तो विश्वविद्यालय प्रशासन की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं है।
अभिभावक अपने जोखिम पर छात्र को परीक्षा देने के लिए विश्वविद्यालय भेज रहे हैं। छात्रों का कहना था का यह रुख सही नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की सुरक्षा के संबंध में विचार करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
......
अल्लामा इकबाल हॉल के छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद छात्रों का एक समूह आकर मिला। छात्रों की मांग थी कि बोर्ड की परीक्षा ऑनलाइन कराई जाए। यह संभव नहीं है। कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। क्योंकि इस संबंध में फैसला लेने का अधिकार परीक्षा नियामक एजेंसी को है विश्वविद्यालय प्रशासन बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में अपने स्तर से कोई फैसला नहीं ले सकता। कुछ परीक्षाएं हो चुकी हैं । ऐसे में पूरे कार्यक्रम को रद्द कर दूसरे कार्यक्रम का अनुसरण करना भी संभव नहीं है। जो छात्र संक्रमित पाए गए हैं उनकी परीक्षाएं बाद में कंपार्टमेंट के रूप में ली जाएंगी। परीक्षाओं को छोड़कर अन्य जो छात्र विश्वविद्यालय के छात्रावास में रह रहे हैं, उन से अपील है कि वह जल्द से जल्द हॉल खाली कर दें और अपने घरों को चले जाएं
-प्रोफेसर वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन