अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड बॉयज एसोसिएशन लखनऊ का नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल एएमयू के उपकुलपति से मिला और मौलाना कल्बे सादिक की स्मृति में विश्वविद्यालय में एक चेयर स्थापना की मांग की।
एसोसिएशन के सचिव सैयद मोहम्मद शोएब के नेतृत्व में एक कुलपति प्रोफेसर जहीरूद्दीन और एलुमनाई अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम सुफियान बेग को एलुमनाई फंड के लिए एक लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर डॉ. कल्बे सादिक ने शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी स्मृति में एक लेक्चर भी आयोजित कराया जाए।
इसके साथ ही उनकी याद में एसोसिएशन की ओर से छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाने की योजना भी बनाई गई है। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के पूर्व सचिव जावेद सिद्दीकी, उपसचिव आतिफ हनीफ, कार्यकारिणी सदस्य कैस मुजीब के अलावा विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर अली मोहम्मद नक़वी, प्रोफेसर सऊद आलम क़ासमी, प्रोफेसर अब्दुल रहीम क़िदवई, प्रोफेसर सग़ीर अफ़राहीम, डा. रेहान अख़्तर क़ासमी एवं डॉ फ़रहान फ़ाज़ली मौजूद थे।