{"_id":"56e326b84f1c1b86238b4594","slug":"the-invitation-of-the-minister-of-state-for-the-opening-men-s-hockey-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आमंत्रण पुरुष हाकी टूर्नामेंट का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आमंत्रण पुरुष हाकी टूर्नामेंट का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन
अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स
- फोटो : अमर उजाला
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हाकी संघ के बैनर तले पांच दिवसीय राज्य आमंत्रण पुरुष हाकी प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने किया। पहले दिन लीग मैच में सैफई हास्टल, लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज और लखनऊ मंडल की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहला मैच लखनऊ मंडल की टीम ने रामपुर को 2-1 के अंतर से हराया। हालांकि मुकाबला रोमांचक रहा। पहले हाफ के 12 वें मिनट में लखनऊ के अनुलहक ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में रामपुर के तालिब ने गोल दागकर टीम को 1-1 के बराबरी पर ला दिया। 49 वें मिनट में लखनऊ के अनुलहक ने एक और गोलकर टीम को 2-1 से विजयी बढ़त दिला दी। दूसरे मैच में लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज ने झांसी की टीम को 3-1 से पराजित किया। स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की ओर से विशाल, सौरभ और रंजन ने गोल किए। झांसी की ओर से एक मात्र गोल जुबेर ने किया।
तीसरे मैच में करमपुर (गाजीपुर) की टीम को सैंफई हास्टल ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया। सैफई हास्टल की ओर से विशाल, सिराज और मनीष ने गोल किए। निर्णायकों की भूमिका जावेद अल्ताफ, मो. जावेद, नितिन सक्सेना, शाहिद अंसारी और प्रशांत शुक्ला ने निभाई। संचालन अमिताभ गौतम की देख-रेख में हुआ। इस दौरान मनोरंजन कर सलाहकार विपुल पुरोहित, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, आगरा हॉकी के सचिव संजय गौतम, एसएस चौहान, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आगरा का मुकाबला आज
पहला लीग मैच सुबह 6:30 बजे से इटावा और आगरा के बीच, दूसरा 7:30 बजे से झांसी-वाराणसी, तीसरा मैच दोपहर दो बजे से लखनऊ-इलाहाबाद के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच करमपुर और इटावा के बीच दोपहर तीन बजे से और पांचवां मैच शाम चार बजे से आगरा बनाम और सैफई के बीच होगा।