फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram temple 2100 kg bell prepared in city of Ghunghru-Ghanti will reach Ayodhya soon

UP: राम मंदिर के लिए जलेसर में तैयार हुआ 2100 किलो का घंटा, जानें कब पहुंचेगा अयोध्या? सीएम योगी से मिला समय

Fri, 29 Dec 2023 07:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 07:12 PM IST
सार

घंटा घूंघरू-घंटी नगरी के नाम से मशहूर जलेसर में तैयार किया गया 2100 किलो का विशाल घंटा जल्द ही अयोध्या पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सीएम योगी से वार्ता कर विधायक ने समय मांगा है।

विज्ञापन
Ram temple 2100 kg bell prepared in city of Ghunghru-Ghanti will reach Ayodhya soon
सीएम योगी से वार्ता करते जलेसर के विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए 2100 किलो का विशाल घंटा जल्द ही जलेसर से पहुंचाया जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर जलेसर विधायक ने इसके लिए समय मांगा। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है। प्रक्रिया में करीब 10 दिन का समय माना जा रहा है।

विज्ञापन


जलेसर में कोरोना काल से पहले इस घंटे का निर्माण शुरू करा दिया गया था। 2100 किलो वजन का यह घंटा अब बनकर तैयार है, जिसे अष्टधातु से बनाया गया है। इससे निकलने वाले आवाज अद्भुत होगी, जो दूर-दूर तक लोगों को सुनाई देगी। घंटा निर्माण में करीब 25 लाख रुपये की लागत आई है। आकार में यह छह फीट ऊंचा और पांच फीट चौड़ा है। पीतल कारोबारी ने बताया कि इसके निर्माण में सर्वधर्म के कारीगरों ने योगदान दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घंटा निर्माण कराने वाले पीतल कारोबारी आदित्य मित्तल ने बताया कि घंटा बनकर तैयार है। जैसे ही शासन से अनुमति मिलती है, घंटे पर पॉलिश करा दी जाएगी। घंटे की यात्रा धूमधाम से निकालते हुए अयोध्या तक इसे पहुंचाया जाएगा।

जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई, जिसमें मुख्य रूप से जलेसर में तैयार घंटे की अयोध्या में स्थापना को लेकर चर्चा की। उनसे इस कार्य के लिए अनुमति और समय मांगा। बताया कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है। उनके निजी सचिव से भी वार्ता हुई है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी वार्ता की जा रही है। पूरी प्रक्रिया में करीब 10 दिन का समय लगेगा। इसके बाद घंटा अयोध्या पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed