{"_id":"5e8192778ebc3e769c7229e6","slug":"police-said-passengers-please-note-your-bus-has-arrived134","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बोली, यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आपकी बस आ चुकी है","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस बोली, यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आपकी बस आ चुकी है
आईएसबीटी पर खाना बटवा ते थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आपकी बस आ चुकी है। इटावा, मैनपुरी वाले बस में बैठ जाएं, जिन लोगों ने खाना नहीं खाया है, वह लाइन में लगकर खाना खाएं। जिनकी बस नहीं आई है, वह एक तरफ बैठे रहें। किसी को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इन दिनों आईएसबीटी पर पुलिस माइक से यही अनाउंस कर रही है। पुलिस वाले ना सिर्फ रोडवेज कर्मियों की भूमिका निभा रहे हैं बल्कि पलायन कर आ रहे लोगों के लिए खाने तक का इंतजाम कर रहे हैं। उनके लिए बस और अन्य वाहनों का इंतजाम भी कर रहे हैं। लॉक डाउन के बाद दिल्ली और हरियाणा से हजारों की संख्या में पलायन कर रहे लोग मथुरा होते हुए आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। इन लोगों के खाने-पीने का इंतजाम पुलिस कर रही है। सामाजिक संगठनों और अन्य तरीके से प्राप्त होने वाले भोजन को बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को दिया जा रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है। पुलिसकर्मी खुद मास्क और ग्लब्स पहनकर ही भोजन का वितरण करते हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति ना हो, इसके लिए पर्याप्त फोर्स लगी हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बावजूद पुलिसकर्मी दिन रात एक किए हैं। लोगों को आगरा की सीमा और बाहर तक की बसों में और ट्रकों में बैठाया जा रहा है। जिससे वह सहूलियत से अपने घर पहुंच सके।
विज्ञापन
Trending Videos
आईएसबीटी पर इस तरह से आ रही है भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
आईएसबीटी पर इस तरह से आ रही है भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।