फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now religious leaders will say social distance is important

शहर में धर्मगुरु कहेंगे सामाजिक दूरी है जरूरी...

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Now religious leaders will say social distance is important
आगरा में सीएम की वीडियोकॉन्फ्रेंस में शामिल धर्मगुरु - फोटो : AMAR UJALA
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए रविवार दोपहर आगरा के धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। सीएम ने सभी धर्मगुरुओं से इस आपदा से निपटने के लिए धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग मांगा। कॉन्फ्रेंसिंग में मनकामेश्वर मंदिर महंत योगेशपूरी, शहर के नायाब काजी मौलाना रियासत अली, गुरुद्वारा से संत बाबा प्रीतम सिंह, ईसाई समाज से फादर मून लजारस, बौद्ध समाज से भंते ज्ञान रत्न, बंटी ग्रोवर व मुफ्ती मुदस्सिर खान कादरी, कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम प्रभु एन सिंह व एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी मौजूद रहे। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए सभी धर्मगुरुओं से समाज मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा गया है। धर्मगुरू जनता सामाजिक दूरी है जरूरी बनाने की अपील करेंगे। किसी एक धर्म से नहीं कोई चर्चा.... डीएम प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट करते हुए कहा धर्मगुरुओं की बैठक में किसी एक धर्म पर कोई चर्चा नहीं हुई। सभी धर्म के लोगों को मिलकर कोरोना को हराना होगा। यही संदेश सीएम ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed