{"_id":"5e86f5d08ebc3e774e11286b","slug":"corona-havoc-in-agra-8-infected-patients-found-in-24-hours73","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना का कहर, 24 घन्टे में 8 संक्रमित रोगी मिले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आगरा में कोरोना का कहर, 24 घन्टे में 8 संक्रमित रोगी मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन मरकज से आगरा लौटे तब्लीगी जमातियों ने कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को छह जमातियों में वायरस की पुष्टि होने से आगरा में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हो गई। बीते 24 घन्टे में आगरा में चिकित्सक पिता-पुत्र समेत 8 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मरकज से लौटे 47 जमातियों के नमूने 1 अप्रैल 2020 को जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 6 पॉजिटिव निकले। सात जमातियों की टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 34 जमातियों का पहला टेस्ट नेगेटिव आया है। डीएम प्रभू एन सिंह ने कहा आगरा में 18 कोरोना रोगी हैं। इनमें 8 ठीक हो गए। 10 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हैं। आगरा बृहस्पतिवार रात में नामनेर स्थित हॉस्पिटल संचालक चिकित्सक पिता- पुत्र में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनका इलाज जिले से बाहर मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव में चल रहा है। डीएम ने बताया कुल 108 नमूने कल जांच के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।