फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   124 buses for agra

आगरा में पैदल यात्रियों को घर पहुचाने में लगाई 124 बस, सेना ने लगाए 10 ट्रक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
124 buses for agra
ईदगाह बस स्टैंड से पैदल यात्रियों को राज्य सीमा तक भेजा गया। - फोटो : AMAR UJALA
आगरा। दिल्ली से पैदल आ रहे मध्य प्रदेश व राजस्थान के मुसाफिरों को उनके बार्डर तक पहुँचने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन ने रविवार सुबह कवायद शुरू की। डीएम प्रभू एन सिंह ईदगाह बस स्टैंड पहुंचे, यहां से सैंया, धौलपुर की तरफ जाने वाले एक हजार से ज्यादा यात्रियों को प्राइवेट वाहन, सरकारी बसों की मदद से बार्डर तक भेजा। डीएम प्रभू एन सिंह ने बताया सेना ने 10 ट्रक मदद के लिए लगाएं हैं। यात्रा को सूचारू बनाएंगे। 124 बस लगाई हैं। जितने भी लोग यहां से भेजे जा रहे हैं उनकी रिपोर्ट बार्डर अधिकारियों को दी जा रही है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देशव्यापी लॉकडाउन के बाद ट्रेन, रोडवेज बंद कर दी गई। बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों में मुसाफिर पैदल ही घरों की तरफ निकल पड़े। आगरा में होकर तीन राज्यों की सीमा राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के क्षेत्र हैं। बीते तीन दिन से हाईवे पर पैदल यात्रियों का जथा चल रहा है। अब इन्हें गन्तव्य तक पहुचाने के लिए राज्य की सीमा तक वाहनों से छुड़वाया जा रहा है। डीएम ने दोपहर में आईएसबीटी बस स्टैंड पर जमा पैदल यात्रियों को बसों से घर भेजा।
विज्ञापन

124 buses for agra
आगरा से एमपी की तरफ जाने वाले पैदल मजदूर - फोटो : AMAR UJALA
आगरा से एमपी की तरफ जाने वाले पैदल मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed