फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: आपातकालीन स्थिति में कैसे रोकें एस्केलेटर? यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Sun, 29 Sep 2024 05:05 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 29 Sep 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
How to stop an escalator in an emergency metro? Know in hindi
कैसे रोकें एस्केटर? - फोटो : Amar Ujala

How To Stop An Escalator In Emergency: मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल ये उन जगहों के नाम हैं, जहां एस्केलेटर का होना बहुत आम बात है। आज के आधुनिक समय में एस्केलेटर एक सामान्य यंत्र हो गया है। एस्केलेटर को हिंदी में स्वचालित सीढ़ी कहते हैं। वैसे तो एस्केलेटर का उपयोग करना बहुत आसान है लेकिन एस्केलेटर एक संवेदनशील मशीन है जिसका इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चहिए। मेट्रो सिटी में रहने वाले युवा लोगों के लिए एस्केलेटर का इस्तेमाल करना बहुत आम बात है। मगर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले और बुजुर्ग लोगों के लिए एस्केलेटर का उपयोग करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

How to stop an escalator in an emergency metro? Know in hindi
एस्केटर रोकने की पूरी प्रक्रिया - फोटो : Amar Ujala

अक्सर एस्केलेटर से हुई दुर्घटनाओं की भयावह खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि अगर आपातकालीन परिस्थिति में कभी एस्केलेटर को रोकना पड़े तो क्या करना चाहिए? दरअसल, एस्केलेटर को रोकने की प्रक्रिया बहुत आसान है और आप इस काम खुद ही कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

How to stop an escalator in an emergency metro? Know in hindi
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

एस्केलेटर में कहां कहां होता है इमरजेंसी स्विच
हर एस्केलेटर में आमतौर पर तीन 'आपातकालीन स्टॉप स्विच' होता है। इसे 'इमरजेंसी स्टॉप स्विच' भी कहते हैं। हर एस्केलेटर के शुरूआती और आखिरी छोर पर एक-एक 'आपातकालीन स्टॉप स्विच' होता है, और तीसरा स्विच एस्केलेटर के बीच में होता है। अगर एस्केलेटर लंबा है तो चार 'आपातकालीन स्टॉप स्विच' भी हो सकता है, चौथा स्विच भी एस्केलेटर के बीच में ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to stop an escalator in an emergency metro? Know in hindi
कैसे रोकें एस्केटर? - फोटो : Amar Ujala

जब भी कभी एस्केलेटर पर कुछ अनहोनी होने की आशंका होती है तो ऐसी स्थिति में तीनों में से किसी भी स्विच को तुरंत दबाना चाहिए। ऐसा करने से एस्केलेटर तुरंत रुक जाता है, और अनहोनी टल जाती है। यानी किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्विच को दबाना होता है। कई बार ऐसा होता है कि स्विच से दूर रहते हैं तो ऐसी स्थिति में स्विच के करीब मौजूद इंसान से 'आपातकालीन स्टॉप स्विच' प्रेस करने का आग्रह कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to stop an escalator in an emergency metro? Know in hindi
कैसे रोकें एस्केटर? - फोटो : Amar Ujala

हालांकि, सुरक्षित रूप में एस्केलेटर का प्रयोग करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए-

  • हैंडरेल को पकड़ें
  • पैरों को किनारों से दूर रखें
  • पैरों को पीली लाइनों के बीच में रखें
  • नंगे पैर एस्केलेटर का प्रयोग न करें
  • बच्चों को संभालकर पकड़ें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed