Pm Kisan Yojana 18th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इन 6 हाजर रुपयों को 2-2 हजार के तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक इस योजना की कुल 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 18वीं किस्त की बारी है। देश के करोड़ों किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पीएम किसान योजना में के तहत 18वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, किसानों को 18वीं किस्त का लाभ 5 अक्तूबर 2024 को मिलेगा। मगर इस किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ काम करना बहुत जरूरी है। आइए इसी के बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं...
PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त, क्या आपने करवा लिए हैं ये तीन काम?
ऐसे चेक कर सकते हैं किस्त प्राप्ति की जानकारी
5 अक्तूबर को किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे आने का मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। अगर ये मैसेज आपको प्राप्त नहीं होता है तो आप अपने बैंक की ब्रांच में पासबुक में एंट्री करवाकर या एटीएम जाकर ये पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए हर लाभार्थी को 5 अक्तूबर से पहले ये तीन काम करना बहुत जरूरी है। जो किसान ये तीन काम नहीं कराएंगे वे इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो किस्त का लाभ उठाने के लिए बैंक खाते का ई-केवाईसी का पूरा होना जरूरी है। विभाग की तरफ से पहले भी कहा जा चुका है कि अगर किस्त का लाभ चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें।
- ई-केवाईसी के अलावा दूसरा काम पीएम किसान योजना के लाभार्थी को भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Ayushman Card Documents: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बेहद जरूरी हैं ये दस्तावेज, आवेदन से पहले यहां देखें